UP Board 12th Result 2025 Declared: उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिषद के चयरमैन अध्यक्ष और बोर्ड सचिव ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित किए। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 चेक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा रिजल्ट 2025 के अनुसार इस साल 12वीं में कुल 81.15% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण किया है। यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में शामिल हो चुके छात्र आधिकारिक वेबसाइट result.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में बैठने के लिए लगभग 54 लाख से अधिक छात्र ने पंजीकरण कराया था।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रयागराज की छात्रा महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। यूपीएमएसपी 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट के अनुसार करीब चार छात्रों ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इनमें साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह और अनुष्का सिंह शामिल है। वहीं बोर्ड परीक्षा में मोहिनी ने 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश 10वीं, 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षाएं पिछले दिनों 24 फरवरी 2025 से शुरू हुई। राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12 मार्च 2025 तक सफलतापूर्वक परीक्षाएं आयोजित की गई। बता दें यूपी बोर्ड ने लगभग 8,140 केंद्रों पर कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की। परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया में सटीकता सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशानिर्देशों के तहत 19 मार्च से 2 अप्रैल तक राज्य भर में 261 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया गया था।
UP Board Result 2025 यूपी बोर्ड परिणाम कहां चेक कर सकते हैं
- upresults.nic.in
- upmsp.edu.in
- upmspresults.up.nic.in
- results.gov.in
- results.upmsp.edu.in
- results.nic.in
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कैसे करें
चरण 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2: मुखपृष्ठ पर, "परिणाम" टैब देखें।
चरण 3: अब 'इटंर परीक्षा परिणाम 2024' पर क्लिक करें।
चरण 4: आवश्यक क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
चरण 5: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6: परिणाम डाउनलोड करें
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।


Click it and Unblock the Notifications
