UPMSP 10th Result 2025 Out: यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट upmsp.edu.in जारी, 90.11% छात्र उत्तीर्ण

UP Board 10th Result 2025 Declared: उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हुआ। आज 25 अप्रैल 2025 शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। प्रयागराज स्थित परिषद के मुख्यालय में यूपीएमएसपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा की गई।

कैसे डाउनलोड करें यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा रिजल्ट 2025

बता दें कि वर्ष 2025 के लिए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपीएमएसपी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, रोल कोड और स्कूल कोड का उपयोग करना होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राज्य की आधिकारिक शैक्षिक वेबसाइटों के माध्यम से बोर्ड परीक्षा में अपने प्रदर्शन और स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं। बता दें कि यूपीएमएसपी द्वारा बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से लेकर 12 मार्च के दौरान आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न केंद्रों पर 10वीं और 12वीं परीक्षाएं आयोजित की गईं।

यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2025 यश प्रताप सिंह टॉपर

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं नतीजों क अनुसार, हाई स्कूल की श्रेणी में यश प्रताप सिंह को 97.83% के प्रभावशाली स्कोर के साथ राज्य का टॉपर घोषित किया गया है। इसके ठीक बाद अंशी और अभिषेक यादव ने 97.67% के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता ने 97.50% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल 2545815 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इसमें 2536104 संस्थागत तथा 9711 व्यक्तिगत अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। सम्मिलित अभ्यर्थियों में 1327024 छात्र तथा 1218791 छात्राएं शामिल है।

UP Board Highschool Result 2025 यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कहां चेक करें

  • upmsp.edu.in
  • results.gov.in
  • upresults.nic.in
  • results.nic.in
  • results.upmsp.edu.in
  • upmspresults.up.nic.in

यूपीएमएसपी बोर्ड कक्षा 10वीं हाईस्कूल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कैसे करें

यूपी बोर्ड 10वीं नतीजों चेक करने के लिए बोर्ड ने छात्रों के लिए एक सीधा लिंक प्रदान किए हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर यूपीएमएसपी बोर्ड कक्षा 10वीं हाईस्कूल रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

चरण 1. यूपीएमएसपी आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज हाई स्कूल रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
चरण 4. 'सबमिट' पर क्लिक करने के बाद, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
चरण 5. भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड और प्रिंट करें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The wait of lakhs of students who appeared for the high school board examination in Uttar Pradesh is over today. Today, on Friday, 25 April 2025, the Uttar Pradesh Secondary Education Council (UPMSP) has announced the UP Board Class 10th Result 2025. UPMSP Board Result 2025 was announced at the council headquarters in Prayagraj.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+