UP Board Result 2025 Date: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा देने वाले लगभग 54 लाख से अधिक छात्रों को अपने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 का बेसब्री से इंतजार है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी/UPMSP) द्वारा अंतिम चरण की अंकों की गणना की जा रही है। इसे बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जल्द ही यूपीएमएसपी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिणामों की घोषणा की जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम यूपीएमएसपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्र अपने रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड 2025 की वार्षिक परीक्षाएं बीते 24 फरवरी 2025 से शुरू हुई। हाईस्कूल और इंटर की अंतिम परीक्षा 12 मार्च 2025 को आयोजित की गई। बोर्ड परीक्षाएं दो पालिओं में आयोजित की गई। यूपीएमएसपी बोर्ड ने परीक्षा के बाद पेपर चेकिंग का कार्य शुरू कर दिया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीएमएसपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 के लिए अंतिम चरण की प्रक्रिया पूरी होनी है। अंतिम चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी 10, 12 परिणाम जारी किए जाएंगे।
UP Board Class 10th 12th Result 2025 कितने छात्र हुए शामिल?
उत्तर प्रदेश क्लास 10, 12 की वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल पूरे राज्य से करीब 54 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। यूपीएमएसपी बोर्ड हाई स्कूल (10वीं) के लिए लगभग 27.32 लाख और इंटरमीडिएट (12वीं) के लिए तकरीबन 27.04 छात्र शामिल हुए। यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट विभिन्न आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किए जाएंगे।
UPMSP Highschool, Inter Result 2025 चेक करने के लिए वेबसाइट्स
यूपीएमएसपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिए रिजल्ट 2025 ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जाएंगे। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
- upmsp.edu.in
- results.gov.in
- results.nic.in
- results.upmsp.edu.in
- upmspresults.up.nic.in
UP Board 10, 12 Result 2025 यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को यूपीएमएसपी हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट 2025 पोर्टल पर चेक करने के लिए कुछ आवश्यक विवरण दर्ज कर सकते हैं। यूपी बोर्ड 10, 12 परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड 10, 12 परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
चरण 4: जानकारी सबमिट करें।
चरण 5: आपका यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 आपके स्क्रीन पर दिखेगा।
चरण 6: इसे डाउनलोड करें।
चरण 7: आगे के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
UPMSP Class 10th, 12th Result 2025 पिछले 5 वर्षों में कब-कब जारी हुए
पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किए गए। बीते वर्ष यूपी बोर्ड ने रिकॉर्ड टाइम पर रिजल्ट की घोषणा की गई। यहां उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने पिछले पांच वर्षों के मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के परिणाम घोषित करने की तिथियां बताई जा रही हैं:
- 2024 - 20 अप्रैल, 2024
- 2023 - 25 अप्रैल, 2023
- 2022 - 18 जून, 2022
- 2021 - 31 जुलाई, 2021
- 2020 - 27 जून, 2020


Click it and Unblock the Notifications











