UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट कब आयेंगे? देखें UPMSP रिजल्ट की संभावित तिथि

UP Board Result 2025 Date: यूपी बोर्ड के बच्चे बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी किए जाएंगे। यूपीएमएसपी बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025?

हालिया जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटर परीक्षा 2025 की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। बोर्ड द्वारा रिकॉर्ड समय में मूल्यंकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यूपीएमएसपी बोर्ड द्वारा टॉपरों के नाम पर मुहर लगने के बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी किए जाएंगे। बता दें कि इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल, इंटर रिजल्ट 2025 यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

UPMSP High School, Inter Result 2025 कब आएंगे रिजल्ट?

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड द्वारा इस वर्ष भी यह प्रयास रहेगा कि यूपी कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 (UP Board Class 10, 12 result Date) अप्रैल के अंत तक रिकॉर्ड समय में की घोषित की जा सके। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 51 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। पिछले साल यूपी बोर्ड का परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किया गया था। हालांकि इस संबंध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

UP Board Class 10, 12 Result यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें

यूपीएमएसपीबोर्ड हाईस्कूल, इंटर परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्र परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

चरण 1: यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध यूपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
चरण 4: आपका यूपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 या यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 5: इसे डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UP Board students are eagerly waiting for the release of their exam results. UP Board Class 10th, 12th Result 2025 will be released soon by Uttar Pradesh Secondary Education Council (UPMSP).
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+