UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश के 32 जेलों में बंद हाई स्कूल और इंटर के परीक्षार्थी हुए पास

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। बोर्ड रिजल्ट के साथ ही प्रदेश के जेल में बंद परीक्षार्थियों के लिए भी यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी किए गए। प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय में उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट जारी किए गए।

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश के 32 जेलों में बंद हाई स्कूल और इंटर के परीक्षार्थी हुए पास

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में एक उल्लेखनीय उपलब्धि के अंतर्गत उत्तर प्रदेश कक्षा 12वीं के 94 कैदियों में से 91 ने यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा पास कर ली है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा रिजल्ट के साथ हाई स्कूल और इंटर परीक्षा रिजल्ट 2025 के अनुसार, प्रदेश के करीब 32 जेलों में बंद यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के 96 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद द्वारा प्रकाशित सूची के माध्यम से जेल में बंद परीक्षार्थियों के रिजल्ट भी जारी किए गए।

गौरतलब हो कि आगरा जेल में सबसे अधिक 17 कैदी शामिल हुए, जिनमें से सभी परीक्षा पास करने में सफल रहे। वहीं राज्य की राजधानी लखनऊ जेल के कैदियों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। लखनऊ जेल में कैद परीक्षार्थियों की बाद करें तो वहां सभी आठ उम्मीदवार अपनी परीक्षा पास करने में सफल रहे। इसके अतिरिक्त, रामपुर में और बरेली की जेलों में भाग लेने वाले सभी कैदी उत्तीर्ण हुए। बता दें कि रामपुर जेल में पांच और बरेली जेल मं नौ कैदियों ने परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और परीक्षा में सफलता हासिल किए।

इंटर परीक्षा देने वाले कैदियों की कुल सफलता दर 96.81%

उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले कैदियों की कुल सफलता दर 96.81% रही। साफ तौर पर इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट इन कैदियों की शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि राज्य की जेल प्रणाली के भीतर शैक्षिक पहल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 32 अलग-अलग जेलों से कुल 94 कैदियों ने इन इंटरमीडिएट परीक्षाओं में भाग लिया था। यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा परीक्षा में जेल के करीब 96 प्रतिशत कैदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।

यूपी बोर्ड हाई स्कूल के परीक्षार्थियों का रिजल्ट संतोषजनक

हालांकि हाई स्कूल की परीक्षा में कैदियों का प्रदर्शन तुलनात्मक रूप से थोड़ा कम रहा। आगरा जेल से 21 में से 16 कैदियों ने अपनी हाई स्कूल परीक्षा पास की। वहीं यदि बात बरेली जेल की करें तो लगभग 13 में से नौ कैदी अपनी परीक्षा पास करने में सफल रहे। इसके बावजूद गाजियाबाद और वाराणसी जेलों से हाई स्कूल की परीक्षा देने वाले सभी कैदी सफल रहे। कुल मिलाकर राज्य भर की 32 जेलों से 105 में से 91 कैदियों ने अपनी हाई स्कूल परीक्षा पास की। इसके परिणामस्वरूप जेल में बंद कैदियों का यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं रिजल्ट में उत्तीर्ण प्रतिशत 86.67% रहा।

गौरतलब हो कि इन कैदियों का प्रदर्शन जेल प्रणाली के भीतर शिक्षा के माध्यम से पुनर्वास और व्यक्तिगत विकास को दर्शाता है। यह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और जेल अधिकारियों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वे कैदियों को सार्थक शैक्षिक अवसर प्रदान करें। यह पहल न केवल उनके व्यक्तिगत विकास में सहायता करती है, बल्कि उन्हें रिहाई के बाद बेहतर भविष्य का मौका भी देती है।

बता दें कि बीते 25 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी किया गया। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 इंटर परीक्षा रिजल्ट के अनुसार इस साल 12वीं में कुल 81.15% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण किया है। वहीं हाई स्कूल रिजल्ट की मानें को करीब 90.11% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

इन कैदियों की शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता उनकी कड़ी मेहनत और उन्हें प्रदान की गई सहायता प्रणाली का प्रमाण है। यह इस बात की याद दिलाता है कि शिक्षा सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में इन कैदियों की उपलब्धियाँ वास्तव में जश्न मनाने और अन्य कैदियों के लिए अपने शैक्षिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन का कारण हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UP Board Result 2025: Students lodged in 32 jails of UP have passed high school and intermediate examinations. Know full details in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+