UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा दे चुके 54 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2025 के लिए यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने की तिथि की घोषणा की है। यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट आज 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

यूपीएमएसपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर की जाएगी। उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपने स्कोर ऑनलाइन देख सकेंगे।
बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से अपने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्र और उनके अभिभावकों को जानकारी के लिए बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन विवरण जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर का उपयोग करना होगा। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी नोटिस के माध्यम से बताया गया कि कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जायेंगे।
54 लाख छात्रों को यूपीएमएसपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में बैठने के लिए लगभग 54 लाख से अधिक छात्र ने पंजीकरण कराया था। उत्तर प्रदेश 10वीं, 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षाएं पिछले दिनों 24 फरवरी 2025 से शुरू हुई। राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12 मार्च 2025 तक सफलतापूर्वक परीक्षाएं आयोजित की गई। बता दें यूपी बोर्ड ने लगभग 8,140 केंद्रों पर कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की। परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया में सटीकता सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशानिर्देशों के तहत 19 मार्च से 2 अप्रैल तक राज्य भर में 261 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया गया था।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपीएमएसपी कक्षा 10, 12 परिणामों की घोषणा के साथ ही कुल पास प्रतिशत, शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सूची और सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल छात्रों की संख्या जैसे अतिरिक्त विवरण भी जारी किए जाएंगे। मालूम हो कि उपरोक्त जानकारी प्रयागराज स्थित यूपीएमएसपी के मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साझा की जाएगी। इस संवाददाता सम्मेलन में शैक्षणिक सत्र के भीतर समग्र प्रदर्शन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 कहां-कहां चेक कर सकेंगे?
उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्र हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद नीचे दिए गए वेबसाइट्स के माध्यम से अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
यूपीएमएसपी हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाई स्कूल या कक्षा 10वीं और इंटरमीडिएट या कक्षा 12वीं परीक्षाओं के परिणाम 25 अप्रैल 2025 को घोषित किए जाएंगे। अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2: हाई स्कूल के छात्र यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2025 और इंटरमीडिएट के छात्र यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें।
चरण 5: यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए यूपी बोर्ड परिणाम की एक प्रति प्रिंट आउट लें।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं तो, तो कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें या वैकल्पिक रूप से results.upmsp.edu.in पर भी परिणाम देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











