UP Board Result 2025 Release Date: शनिवार को दिन भर सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी होने को लेकर तमाम खबरों ने सूर्खियां बटोरीं। प्रमुख सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 के बारे में बताया गया कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 आगामी 15 अप्रैल 2025 को जारी किए जाएंगे।

हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2025 के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 परिणाम आगामी 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे घोषित किए जाने की अफवाहों को सीरे से खंडन कर दिया है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य चैनलों पर फैली इन न्यूज को बोर्ड के आधिकारिक नोटिस द्वारा पूरी तरह से गलत और भ्रामक करार दिया गया है।
यूपीएमएसपी बोर्ड ने क्या कहा?
बता दें कि उत्तर प्रदेश यूपीएमएसपी बोर्ड द्वारा जारी इस आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपी बोर्ड द्वारा अभी तक हाईस्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट की घोषणा तिथि निर्धारित नहीं की गई है। बोर्ड ने बताया कि यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 के बारे में आधिकारिक अपडेट यानी रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स को देखना चाहिए। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइटों upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in के माध्यम से साझा की जाएगी।
गौरतलब हो कि यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश बोर्ड परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने परीक्षा रोल नंबर की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आधिकारिक तौर पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 जारी किए जाएंगे।
UP Board Class 10, 12 Result यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं- How to Check UP Board 10th, 12th Results 2025
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
चरण 4: आपका यूपी बोर्ड मैट्रिक, इंटर रिजल्ट 2025 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 5: इसे डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











