UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब आयेगा? कैसे डाउनलोड करेंगे मार्कशीट?

UP Board Result 2025: ​उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। इन दिनों प्रदेश के करीब 27 लाख से अधिक छात्रों को अपने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार हैं। छात्रों की उत्सुकता उस दिन और ज्यादा बढ़ गई जब सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने की अफवाह फैली।

यूपीएमएसपी 12वीं इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 कैसे करें डाउनलोड?

दरअसल, सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर बीते दिनों यूपीएमएसपी द्वारा उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी करने को लेकर तमाम खबरें वायरल हो गई। इन वायरल हुए खबरों में यह बताया गया कि बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल 2025 को यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 जारी किए जाएंगे। हालांकि बाद में यूपीएमएसपी बोर्ड द्वारा इस संबंध में दिए गए एक स्पष्टीकरण के अनुसार इन खबरों को बेबुनियाद और अफवाह करार दिया गया।

​उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जारी इस आधिकारिक अधिसूचना में यह भी बताया गया कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर तमाम जानकारी या अपडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके अलावा छात्रों और अभिभावकों को नियमित रूप से ऑफिशियल पोर्टल पर अपडेट्स चेक करने की सलाह भी दी गई।

यूपीएमएसपी द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों को बता दें कि इस महीने के तीसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी करने की उम्मीद है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल 2025 जारी करने को लेकर अंतिम चरण की तैयारियां की जा रही है। हालांकि परिषद द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। ​

यूपीएमएसपी कक्षा 12वीं इंटर परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया का विवरण

इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बीते 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। यूपीएमएसपी बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 54.37 लाख छात्रों ने भाग लिया। इनमें से 27.32 लाख छात्र कक्षा 10वीं के थे और 27.05 लाख छात्र कक्षा 12वीं के छात्र शामिल हुए। परीक्षा के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 17 मार्च 2025 से शुरू हुआ और अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरा होने की संभावना है।

यूपीएमएसपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड विभिन्न माध्यमों से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

चरण 1- सबसे पहले यूपी बोर्ड की किसी एक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।​
चरण 2- होमपेज पर उपलब्ध 'Result' लिंक पर क्लिक करें।​
चरण 3- अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के अनुसार संबंधित लिंक चुनें।​
चरण 4- आवश्यक जानकारी जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।​
चरण 5- जानकारी सबमिट करने के बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।​
चरण 6- भविष्य के संदर्भ के लिए यूप बोर्ड 12वीं परिणाम का प्रिंटआउट ले लें।​

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए विवरण

यूपीएमएसपी बोर्ड कक्षा 12वीं इंटर रिजल्ट 2025 डाउलोड करने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण पहले से तैयार रखें ताकि परिणाम देखने में कोई कठिनाई न हो।​ परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर धीमा हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें और कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें।​

UP Board Inter Result 2025 पिछले वर्ष के परिणामों पर एक नजर

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 में 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे। कक्षा 10वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55% था, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.40% और लड़कों का 86.05% था। वहीं पिछले साल यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.60% दर्ज किया गया था। ​यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें और किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए विश्वसनीय स्रोतों का अनुसरण करें।

UP Board Result Trends कब-कब जारी हुए रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा अमुमन अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किए जाते हैं। हालांकि कोविड महामारी के दौरान 2020, 2021, और 2022 में यूपी बोर्ड रिजल्ट देर से जारी किए गए थे। यहां बीते पांच वर्षों में यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी करने की तिथियों का विवरण दिया जा रहा है।

  • 2024 - 20 अप्रैल, 2024
  • 2023 - 25 अप्रैल, 2023
  • 2022 - 18 जून, 2022
  • 2021 - 31 जुलाई, 2021
  • 2020 - 27 जून, 2020
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Uttar Pradesh Board examinations are over. These days, more than 27 lakh students of the state are waiting for their UP Board Class 12th Result 2025 to be released. The curiosity of the students increased further on the day when the rumor of the release of Uttar Pradesh Board Result 2025 spread on social media. UP Board Class 12th Result 2025 Kab aayega, UPMSP Inter Result Date and time, how to Download link here
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+