UP Board Class 10th, 12th Exam Scrutiny Result 2023 Kab Aayega? उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं स्क्रूटनी परिणाम 2023 तिथि की घोषणा कर दी है। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से स्क्रूटनी परिणाम तिथि की घोषणा की है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार 10वीं,12वीं के स्क्रूटनी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जांच सकेंगे।

बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के स्क्रूटनी परिणाम 24557 उम्मीदवारों के लिए घोषित किए जाएंगे। घोषणा के मुताबिक, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं स्क्रूटनी परिणाम 2023 की घोषणा 6 जुलाई 2023 को की जाएगी। दिव्यकांत शुक्ला ने ट्वीट किया, "हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का परिणाम 06/07/2023 को घोषित किया जाएगा।"
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2023 जारी किए थे। जिसमें कुल मिलाकर, 75.52% छात्रों ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, और 89.78% छात्रों ने हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण की।
दरअसल, इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.34% था, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.64% दर्ज किया गया था। वहीं यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.34% था, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83% था।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं स्क्रूटनी परिणाम 2023 कैसे डाउनलोड करें?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं स्क्रूटनी परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2: अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'यूपी बोर्ड 2023 कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा स्क्रूटनी परिणाम'।
चरण 3: यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा जहां आपको अपना विवरण जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण डालना होगा।
चरण 4: जिसके बाद आपको यूपी बोर्ड 2023 कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा का स्क्रूटनी परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं स्क्रूटनी परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करकर रखें।


Click it and Unblock the Notifications











