UP Board Result 2025 Date: "यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा?" उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों का ये एक बड़ा सवाल बन गया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जल्द ही आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा।

गौरतलब हो कि विभिन्न राज्यों के बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की घोषणा की जा रही है। इस बीच बिहार बोर्ड, गोवा बोर्ड, असम बोर्ड, आंध्र प्रदेश ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुछेक बोर्ड द्वारा केवल 10वीं या केवल 12वीं के रिजल्ट जारी किए गए है। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड द्वारा हर साल यूपीएमएसपी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा रिजल्ट एक साथ, एक ही दिन जारी किए जाते हैं।
इसे बरकरार रखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी की जाएगी। हालांकि इससे पहले यूपी बोर्ड द्वारा यूपीएमएसपी रिजल्ट 2025 की तिथि की घोषणा आधिकारिक रूप से की जाएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्डों में से एक है। हर साल यूपीएमएसपी द्वारा लाखों छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाती है।
यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं 2025 की परीक्षाएं फरवरी-मार्च माह में सफलतापूर्वक आयोजित कराई गई थीं। उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में राज्य भर के 54 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था और अब वे अपने परीक्षा रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि रिजल्ट का इंतजार केवल छात्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता, शिक्षक और स्कूल प्रशासन भी परिणाम को लेकर उत्सुक हैं। इस साल भी यूपीएमएसपी बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी की जाएगी। इससे छात्र बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही अपना परिणाम देख सकें।
आज के इस डिजिटल युग में यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीजिएट परिणाम देखने के कई तरीके मौजूद हैं। इनमें से आधिकारिक वेबसाइट, डिजीलॉकर ऐप और SMS सेवा प्रमुख है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किन-किन माध्यमों से, कैसे और कब देख सकते हैं। साथ ही हम बताएंगे कि कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें
UP Board Result 2025 यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा रिजल्ट?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आमतौर पर अप्रैल महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जाता है। इस वर्ष यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्टी 2025 की संभावित तिथि 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 के बीच है। अर्थात यूपी बोर्ड द्वारा किसी भी क्षण यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षा रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के माध्यम नीचे विस्तार से बताए जा रहे हैं-
UPMSP 2025 Result किन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट चेक करें
https://upresults.nic.in
https://results.upmsp.edu.in
यूपीएमएसपी बोर्ड रिजल्ट 2025 वेबसाइट के माध्यम से कैसे चेक करें?
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण 2. यूपी बीर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2025 या यूपी बोर्ड इंटरमीडिए रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।
चरण 3. रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें (ये जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर होती है)।
चरण 4. सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा
चरण 6. उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करें
चरण 7. भविष्य के लिए यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षा रिजल्ट 2025 प्रिंट ले लें।
UP Board Class 10, 12 Result 2025 डिजीलॉकर से कैसे देखें?
चरण 1: https://www.digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
चरण 2: आधार नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करें या अकाउंट बनाएं।
चरण 3: शिक्षा सेक्शन में जाएं।
चरण 4: यूपीएमएसपी या उत्तर प्रदेश बोर्ड सेलेक्ट करें।
चरण 5: कक्षा चुनें (10वीं/12वीं) और रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 6: आपका रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट दिखेगी।
UPMSP High School, Inter Result 2025 SMS के जरिए कैसे चेक करें?
एसएमएस के माध्यम से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने का फॉर्मेट नीचे दिया जा रहा है-
- यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए: UP10रोल नंबर भेजें 56263 पर भेज दें।
- यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के लिए: UP12रोल नंबर भेजें 56263 पर भेज दें।
उदाहरण स्वरूप समझें- UP10 1234567 और भेजें 56263 पर भेज दें। कुछ ही मिनटों में आपको SMS के जरिए आपका परिणाम मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











