UP Board 10th 12th Result 2025: क्या 20 अप्रैल से पहले जारी होंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट, जानिए क्या है अपडेट

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: कई राज्य बोर्ड द्वारा वार्षिक बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। अब उत्तर प्रदेश के करीब 54 लाख से अधिक छात्र और उनके अभिभावक यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे देख सकेंगे? मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

विभिन्न राज्यों के वर्ष 2025 के लिए बोर्ड परिणाम जारी होने के साथ ही अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परिणाम 2025 जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा की जाएगी।

यूपीएमएसपी बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश बोर्ड परिणाम जारी करने की तिथि और समय की घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया साइट एक्स पर आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से दी जाएगी। यूपीएमएसपी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद छात्र और उनके पेरेंट्स आधिकारिक पोर्टल upmsp.edu.in और upmspresults.nic.in पर जाकर स्कोर चेक कर सकेंगे।

पिछले साल यूपी बोर्ड परिणामों को घोषणा कब हुई?

मालूम हो कि पिछले साल यूपीएमएसपी ने 20 अप्रैल को एक प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से दोनों ग्रेड के परिणामों की घोषणी की थी। प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान यूपीएमएसपी बोर्ड के अध्यक्ष ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट के साथ ही पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या जैसे विवरण भी साझा किए गए थे।

इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू हुई। विभिन्न विषयों में उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा 12 मार्च तक आयोजित की गई। बता दें कि इस साल राज्य के 8,140 केंद्रों पर सफलतापूर्वक यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया। यूपी बोर्ड परिणामों की पारदर्शीता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देशों के तहत 19 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक 261 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया सावधानीपूर्वक की गई।

कैसे उड़ी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने की अफवाहें

हाल ही में सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी होने की तिथि को लेकर एक अफवाह उड़ी। इन अफवाहों में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल 2025 को जारी किए जाने का दावा भी किया गया। इससे यूपीएमएसपी बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र और उनके अभिभावकों में उत्सूकती का माहौल बना। हालांकि बाद में यूपीएमएसपी बोर्ड एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर इन अफवाहों को गलत बताया गया और यूपी बोर्ड क्लास 10, 12 रिजल्ट 2025 जारी करने के लिए 15 अप्रैल की तिथि को भ्रामक बताया। बोर्ड ने छात्रों से आग्रह किया है कि उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम 2025 से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर नजर रखें।

बता दें कि यूपी हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2025 की तिथि और समय की घोषणा यूपीएमएसपी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर ही की जाएगी। रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद छात्र अपने रिजल्ट और स्कोर यूपीएमएसपी की ऑफिशियल पोर्टल upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर देख सकेंगे। व्यक्तिगत विवरणों की मदद से छात्र मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। पिछले साल की तरह इस बार भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद है, ऐसे में सभी की नज़रें यूपीएमएसपी पर टिकी हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे देख सकेंगे? मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र इसे ऑनलाइन माध्यम से बहुत आसानी से देख सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके छात्र अपने यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं:

1. आधिकारिक वेबसाइट https://upresults.nic.in या https://upmsp.edu.in पर जाएं

2. होमपेज पर "UP Board Class 10th/12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।

3. अब रोल नंबर और स्कूल कोड (यदि मांगा जाए) दर्ज करें।

4. "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।

5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड करें

7. भविष्य के लिए यूपीएमएसपी हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2025 पीडीएफ का प्रिंटआउट निकाल लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: The annual board exam results have been announced by many state boards. Now more than 54 lakh students of Uttar Pradesh and their parents are waiting for the UP Board 10th 12th Result 2025 to be declared.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+