UK BOARD 12th Toppers list 2024: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यूके बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट 2024 की भी घोषणा कर दी गई है। जिसके साथ छात्रों का पास प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट की भी घोषणा की गई है। उत्तराखंड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए टॉपर्स लिस्ट लेख में नीचे दी गई है। जिसमें वह अपना नाम चेक कर सकते हैं।

बता दें कि यूके बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक साथ 27 फरवरी से 16 अप्रैल तक किया गया था। और दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट आज, 30 अप्रैल को एक साथ जारी किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें केवल अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
कैसा रहा यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024?
इस साल आयोजित हुई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 82.63 फीसदी रहा है। जिसमें की लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 85.96 फीसदी है तो वहीं लड़कों का कुल पास प्रतिशत केवल 78.97 फीसदी है। लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर है।
उत्तराखंड 12वीं रिजल्ट 2024 टॉपर| UBSE 12th Result 2023 Topper
यूके बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर पीयूष खोलिया, विवेकानन्द आई.सी. और कंचन जोशी ने 97.60 प्रतिशत के साथ राज्य में टॉप किया है। इन तीनों ने 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2024
रैंक - 1: पीयूष खोलिया - 488 - 97.60%
रैंक - 1 : कंचन जोशी - 488 - 97.60%
रैंक - 2 : अंशुल नेगी - 485 - 97.00 %
रैंक - 3 : हरीश चंद्र बिजल्वाण - 480 - 96.00%
रैंक - 3 : आयुष अवस्थी - 480 - 96.00%
रैंक - 3 : आयुष अवस्थी - 480 - 90.00%
रैंक - 4 : अभय उपाध्याय - 479 - 95.80%
रैंक - 5 : सोनाली यादव - 478 - 95.60%
रैंक - 6 : अभिषेक - 477 - 95.40%
रैंक - 7 : साक्षी - 95.20%
रैंक - 8 : नितिन पोखरियाल - 475 - 95%
रैंक - 8 : दिव्यांशी उपाध्याय - 475 - 95%
यूके बोर्ड कक्षा 12वीं मार्कशीट 2024 कैसे करें डाउनलोड?
चरण 1- उत्तराखंड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 - दिए गए परीक्षा 'यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024' के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने खुले नए पेज पर अपना परीक्षा रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
चरण 4- विवरण दर्ज कर छात्र कैप्चर कोड भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- विवरण सबमिट होने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6- छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट भी लें।
उत्तराखंड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले उम्मीदवारों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए करियर इंडिया हिंदी की तरफ से शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











