UK Board 12th Results 2025: यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट ubse.uk.gov.in पर जारी, 83.23% छात्र पास

Uttarakhand UK Board 12th Results 2025: यूके बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी गई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूके बोर्ड 12 रिजल्ट की घोषणा की गई। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों के लिए रिजल्ट उपलब्द्ध हैं।

कैसे चेक करें यूके बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट 2025?

आज, 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे, उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 12वीं 2025 की परीक्षाओं के नतीजे सफलतापूर्वक घोषित कर दिए हैं। इंटर बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र जो नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे आज घोषित किए गए 12वीं के नतीजे अब यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं।

इसके अलावा यहां छात्रों को अपने स्कोर तक आसानी से पहुंचने के लिए एक सीधा लिंक प्रदान की जा रही है। यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट की भी घोषणा की गई। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा यूबीएसई परिणामों के साथ-साथ छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े सहित विस्तृत विवरण साझा किए हैं।

12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी

इस साल यूके बोर्ड कक्षा 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.23% दर्ज किया गया। वहीं यदि बात लिंग आधारित रिजल्ट की करें तो उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ रहा है। खास तौर पर कक्षा 12 में लड़कियों ने 86.20% पास प्रतिशत हासिल किया, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 80.10% रहा, जो लड़कों से बेहतर रहा।

कब हुई यूबीएसई यूके बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025

इस साल, यूबीएसई इंटर की परीक्षाएं बीते 21 फरवरी 2025 शुरू हुई। यूके बोर्ड 12वीं की अंतिम परीक्षा 11 मार्च 2025 को राज्य भर के विभिन्न केंद्र पर आयोजित की गई। इस साल यूके बोर्ड 12वीं परीक्षा में लाखों का संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। यूपीएसई बोर्ड परीक्षाएं लगभग 1200 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं।

यूके बोर्ड कक्षा 12 में अनुष्का राणा ने किया टॉप

इस साल 12वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स यानी परीक्षा में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों की घोषणा भी की गई। यूके बोर्ड कक्षा 12 में अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अनुष्का राणा को 98.60% अंक प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर केशव भट्ट और कोमल कुमारी हैं, जिन्होंने 500 में से 489 अंक प्राप्त किए। दोनों छाों का कुल पास प्रतिशत 97.80% है।

कैसे चेक करें यूके बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट 2025?

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं परिणाम 2025 की घोषणा कर दी गई है। अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर यूके बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक विवरण जैसे अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट पर क्लिक करें
चरण 5: अपना परिणाम देखें।
चरण 6: यूके बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक प्रति प्रिंट आउट लें।

UK Board Class 12th Result 2025 Direct Link

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UK Board 12th Result 2025 declared at ubse.uk.gov.in. A total of 83.23% students passed in Uttarakhand Board Class 12 exams. Check UBSE Class 12 result link, topper list, and complete details here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+