UK Board 10th Results 2025: यूके बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट घोषित, 90.77% छात्र हुए पास, लिंक यहां

UBSE UK Board 10th Results 2025 Declared: उत्तराखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा दे चुके छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, आज उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 19 अप्रैल, 2025 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की है। यूबीएसई मैट्रिक परीक्षा 2025 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए।

कैसे चेक करें यूके बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2025?

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र बेसब्री से परीक्षा रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा दे चुके सभी छात्र और उनके अभिभावक यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in के ज़रिए चेक कर सकते हैं। छात्रों के लिए रिजल्ट कई वेबसाइट्स पर उपलब्ध कराए गए हैं, जहां से वे आसानी से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UBSE Board 10th Results 2025 यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 90.77% पास प्रतिशत

इस साल यूके बोर्ड 10वीं के नतीजों में छात्रों की शानदार सफलता दर देखने को मिली। यूके बोर्ड यूबीएसई मैट्रिक रिजल्ट 2025 में कक्षा 10वीं के 90.77% छात्रों ने सफलता हासिल की है। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 के अनुसार कक्षा 10वीं के लिए लड़कों ने 88.20% पास दर हासिल की, जबकि लड़कियों ने 93.23% सफलता दर के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। बोर्ड अधिकारियों द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और परिणामों के लिंग-वार वितरण सहित कई जानकारियां साझा की गईं।

कब हुई उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षाएं बीते 21 फरवरी से शुरू हुई। यूबीएसई द्वारा परीक्षाओं का आयोजन 11 मार्च 2025 तक सफलतापूर्वक किया गया। यूके बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 राज्य के लगभग 1200 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में राज्य भर से करीब 2 लाख से अधिक छात्र ने भाग लिया और परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।

UK Board 10 Result 2025 लड़कियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ

यूके बोर्ड मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी गई है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में कक्षा 10 परीक्षाओं में लड़कियों ने पास प्रतिशत के मामले में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। कक्षा 10 में लड़कों का पास प्रतिशत 88.20 प्रतिशत है, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 93.23 प्रतिशत है। इस साल यूके बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2025 कुल छात्रों का पास प्रतिशत 90.77% दर्ज किया गया।

कैसे चेक करें यूके बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2025?

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं परिणाम 2025 की घोषणा कर दी गई है। अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर यूके बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक विवरण जैसे अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें।
चरण 5: यूके बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की एक प्रति प्रिंट आउट लें।

यदि यूबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रहा है, तो कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें या फिर वैकल्पिक रूप से uaresults.nic.in पर भी परिणाम देख सकते हैं।

UK Board Class 10th Result 2025 Direct Link

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UK Board 10th Result 2025 declared at ubse.uk.gov.in. A total of 90.77% students passed in Uttarakhand Board Class 10 exams. Check UBSE Class 10 result link, topper list, and complete details here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+