UGC NET Result 2024: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के अंतर्गत सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। दिसंबर सत्र यूजीसी नेट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए करीब 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों को यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 का बेसब्री से इंतजार है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) दिसंबर 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर अनंतिम उत्तर कुंजी बीते जनवरी 2025 में जारी की गई थी। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के नतीजों के जारी होने की सही तारीख और समय के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार यूजीसी नेट रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही उम्मीदवार यूजीसी नेट रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। यूजीसी नेट रिजल्ट की घोषणा के बाद एनटीए विषय और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा। यह महत्वपूर्ण जानकारी व्यक्तिगत अंकों के पूरक के रूप में काम करेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें।
UGC NET Result 2024 कैसे डाउनलोड करें?
यूजीसी नेट रिजल्ट घोषित होने के बाद जो उम्मीदवार अपने रिजल्ट देखना चाहते हैं वे निम्निलिखित चरणों का पालन कर अपने यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
चरण 3- अपने लॉगिन विवरण, जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4- उम्मीदवार अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
चरण 5- यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करें।
चरण 6- भविष्य के उपयोग के लिए यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2024 का प्रिंट ले लें।
गौरतलब हो कि एनटीए ने जनवरी 2025 में कई तिथियों पर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा आयोजित की। यूजीसी नेट दिसंबर सत्र 2024 की परीक्षाएं बीते 3, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 21 और 27 जनवरी के बीच आयोजित की गई। परीक्षाओं के बाद 31 जनवरी को अनंतिम उत्तर कुंजी उपलब्ध कराई गई, जिसके तुरंत बाद 3 फरवरी को आपत्ति विंडो बंद हो गई। इस अवधि में उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देकर अनंतिम उत्तरों को चुनौती देने की अनुमति दी गई।
यूजीसी नेट अनंतिम उत्तर कुंजी के विरुद्ध प्रस्तुत चुनौतियों की विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा सावधानीपूर्वक समीक्षा की गई। यदि कोई आपत्ति वैध पाई गई, तो यूजीसी नेट 2024 अंतिम उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि यह परीक्षा परिणामों की निष्पक्षता और सटीकता सुनिश्चित करता है। एनटीए ने परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा, "चुनौतियों को विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा सत्यापित किया जाएगा और यदि वे सही पाए जाते हैं, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा।" यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवारों को उनकी चुनौतियों की स्वीकृति या अस्वीकृति के बारे में व्यक्तिगत रूप से सूचित नहीं किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











