कैसे चेक करें UGC Net Result 2024? यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स

UGC Net Result 2024 December: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हुआ। शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2024, 22 फरवरी को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया।

कैसे चेक करें UGC Net Result 2024? यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स

यूजीसी नेट परीक्षा दे चुके सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूजीसी नेट रिजल्ट के साथ ही साथ एनटीए ने विषयवार और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी प्रकाशित किए हैं। यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा का आयोजन 3, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 21 और 27 जनवरी 2025 को किया गया था।

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 उत्तर कुंजी और आपत्तियां

गौरतलब हो कि एनटीए ने 31 जनवरी 2025 को अस्थायी उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी की थी। उम्मीदवारों को 3 फरवरी 2025 तक 200 रुपए प्रति प्रश्न शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। परीक्षा एजेंसी ने प्रश्न पत्रों और उम्मीदवारों की रिकॉर्डेड प्रतिक्रियाएं भी जारी की थीं। विशेषज्ञों की समिति ने आपत्तियों की समीक्षा की और सही पाए जाने पर उत्तर कुंजी में संशोधन किया गया। अंतिम परिणाम संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया गया है।

UGC NET December 2024 परीक्षा के आंकड़ें

  • कुल पंजीकृत उम्मीदवार: 8,49,166
  • कुल परीक्षा देने वाले उम्मीदवार: 6,49,490

क्वालिफाइड उम्मीदवारों की संख्या

  • जेआरएफ (Junior Research Fellowship) और सहायक प्रोफेसर: 5,158 उम्मीदवार
  • सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश: 48,161 उम्मीदवार
  • केवल पीएचडी के लिए योग्य: 1,14,445 उम्मीदवार

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परिणाम कैसे चेक करें? UGC NET Result 2024 December

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: "UGC NET December 2024 Result" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अपने कट-ऑफ मार्क्स और स्कोरकार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं, वे अब जेआरएफ, सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UGC NET Result 2024 December is out! Candidates can check their result at ugcnet.nta.ac.in. Find here the steps and direct link to download UGC NET result.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+