UGC NET December 2024 Application Last Date: क्या आप भी यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं और अब तक आवेदन नहीं किया है, तो आपको बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर 2024 आवेदन पत्र भरने का यह अंतिम समय है। दरअसल, एनटीए यूनिवर्सटी ग्रांट्स कमीशन-नेशनल एलिजिविलिटी टेस्ट दिसंबर 2024 आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2024 निर्धारित है।
एनटीए यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही साथ एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। दिसंबपर परीक्षा के लिए यूजीसी नेट 2024 आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नटीए यूजीसी के आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पहले उम्मीदवारों को अपने आवेदन जमा करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों द्वारा सफलता पूर्वक आवेदन के बाद एनटीए यूजीसी द्वारा आवेदन पत्र सुधार के लिए यूजीसी नेट 2024 करेक्शन विंडों खोली जायेगी।
एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2024 आवेदन के लिए सामान्य या अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1150 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं सामान्य ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को परीक्षा के आवेदन के लिए 600 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजात, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है।
NTA UGC NET 2024 December Direct Link
UGC NET 2024 दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं-
चरण 1: एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं
चरण 2: "यूजीसी नेट दिसंबर-2024: रजिस्टर/लॉगिन" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक विवरण दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें।
चरण 4: सिस्टम-जनरेटेड क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
चरण 5: आवेदन पत्र भरें
चरण 6: यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
चरण 7: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 8: आवेदन फॉर्म जमा करें
चरण 9: यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
चरण 10: भविष्य के संदर्भ के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
यूजीसी नेट 2024 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
यूजीसी नेट 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आमतौर पर आवश्यकता होती है:
पासपोर्ट-आकार का फोटो (हाल ही में लिया गया, रंगीन और दिए गए विनिर्देशों के अनुसार)
हस्ताक्षर (स्कैन की गई कॉपी, काली स्याही में)
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र या मार्कशीट
वैध आईडी प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, आदि)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
नोट- सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित निर्दिष्ट प्रारूप और आकार में अपलोड किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











