TS SET 2023 Hall Ticket: उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद कल, 20 अक्टूबर को तेलंगाना राज्य पात्रता परीक्षा (TS SET) 2023 हॉल टिकट जारी करने जा रहा है। हॉल टिकट जारी होने पर उम्मीदवार इसे telanganaset.org से डाउनलोड कर सकते हैं।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, टीएस सेट परीक्षा 28, 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 अगस्त की गई थी और फिर विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर थी।

बता दें कि टीएस सेट तेलंगाना विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रोफेसर और व्याख्याता पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। परीक्षा सामान्य अध्ययन और 29 विषयों के लिए आठ शहरों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।
टीएस सेट 2023 परीक्षा पैटर्न
- टीएस सेट 2023 परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के दो पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर की अवधि तीन घंटे है।
- पेपर 1 में 50 वस्तुनिष्ठ प्रकार के अनिवार्य प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। जो प्रश्न सामान्य प्रकृति के होंगे।
- पेपर 2 में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के अनिवार्य प्रश्न होंगे जिनमें से प्रत्येक 2 अंक का होगा जो उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा।
- पेपर 2 के सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे, जिसमें संपूर्ण पाठ्यक्रम शामिल होगा।
उस्मानिया विश्वविद्यालय ने कहा कि सहायक प्रोफेसर की पात्रता के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या दोनों पेपरों में उपस्थित कुल उम्मीदवारों के 6% के बराबर होगी।
टीएस सेट हॉल टिकट 2023 कैसे डाउनलोड करें?
टीएस सेट हॉल टिकट 2023 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: तेलंगाना राज्य सरकार की आधिकारिक साइट www.telanganaset.org पर जाएं।
चरण 2: आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, आवेदकों को टीएस सेट एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदकों को अगले पेज पर भेज दिया जाएगा।
चरण 4: अब उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5: तेलंगाना राज्य पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: एडमिट कार्ड की जांच करें और डाउनलोड करें।
चरण 7: परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।


Click it and Unblock the Notifications











