Times Asia University Ranking 2023: भारत के 18 विश्वविद्यालयों ने बनाई टॉप 200 में जगह, IISc पहले स्थान पर

Times Higher Education Ranking 2023: टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) द्वारा प्रतिवर्ष एशिया की यूनिवर्सिटी की रैंकिंग की जाती है। टाइम्स हायर एजुकेशन ने 2023 की एशियाई यूनिवर्सिटी रैंकिंग लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें भारत के 75 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। जहां कुछ विश्वविद्यालय आज भी अपने स्थान पर बने हुए है तो वहीं कुछ संस्थान पिछले साल की रैंकिंग तुलना में इस साल निचले पायदान पर गिरे है।

पिछले साल के जैसे ही इस साल एशिया रैंकिंग में भारत के टॉप संस्थानों में भारतीय विज्ञान संस्थान इस साल भी प्रथम स्थान पर है। पिछले जहां इस संस्थान को 42 वीं रैंक प्राप्त थी तो वहीं इस साल भारतीय विज्ञान संस्थान को 48वीं रैंक प्राप्त हुई है।

Asia University Ranking 2023: भारत के 18 विश्वविद्यालयों ने बनाई टॉप 200 में जगह, IISc पहले स्थान पर

बता दें कि टॉप 200 एशियाई विश्वविद्यालयों की लिस्ट में भारत के केवल 18 संस्थान अपनी जगह बना पाएं है। पिछले साल 17 संस्थान इस लिस्ट में शामिल हो पाए थे। जहां पहले स्थान पर भारतीय विज्ञान संस्थान ने पहला स्थान प्राप्त किया है वहीं दूसरा स्थान जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च ने 68 की रैंकिंग के साथ प्राप्त किया है।

एशियाई टॉप यूनिवर्सिटी में भारत के कुल 75 विश्वविद्यालय शामिल किए गए है, लेकिन अगल बात करें टॉप 200 की तो 18 विश्वविद्यालय इसमें शामिल है, टॉप 100 में केवल 4 विश्वविद्यालय शामिल हुए है, तो वहीं अगर टॉप 50 की लिस्ट की बात करें तो केवल 1 विश्वविद्यालय भारतीय विज्ञान संस्थान है जो अपना स्थान इस लिस्ट में बना पाया है।

एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में भारत का स्थान

भले ही इस साल एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल होने वाले भारत के विश्वविद्यालयों में वृद्धि देखी गई है, लेकिन इस बात से ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि कई विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में गिरावट आई है। वहीं कुछ संस्थान तो ऐसे भी है जो टॉप 200 की लिस्ट से बाहर ही हो गए हैं। इस साल टॉप 200 की लिस्ट से बाहर होने वाले विश्वविद्यालयों के नाम है आईआईटी गांधीनगर और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय।

वर्ष 2022 में जेएनयू 167 स्थान पर था और आईआईटी गांधीनगर 120वें स्थान पर था। इस साल दोनों ही इस लिस्ट से बाहर है और 201 से 250 की लिस्ट में शामिल हुए हैं। आइए देखें इस साल किन विश्वविद्यालयों ने एशिया टॉप यूनिवर्सिटी रैंकिंग टॉप 200 में अपनी जगह बनाई है।

रैंकविश्वविद्यालय
1
48
भारतीय विज्ञान संस्थान
2
68
जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च
3
77
शूलिनी जैव प्रौद्योगिकी और प्रबंधन विज्ञान विश्वविद्यालय
4
95
महात्मा गांधी विश्वविद्यालय
5
106
अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
6
111
अलगप्पा विश्वविद्यालय
7
113
सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज
8
128
जामिया मिलिया इस्लामिया
9
131
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़
10
137
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
11
142
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर
12
145
थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
13
147
केआईआईटी विश्वविद्यालय
14
155
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
15
159
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी
16
170
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
17
183
कलासलिंगम एकेडमी ऑफ रिसर्च एंड एजुकेशन
18
190
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय

आप सोच रहे होंगे कि जहां क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी मद्रास संस्थान शामिल रहे हैं तो क्यों एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इन संस्थानों के नाम देखने को नहीं मिल रहा है। बता दें कि भारत के प्रतिष्ठित आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी मद्रास जो की पहली पीढ़ी की आईआईटी संस्थान है, उन्होंने शुरुआत से ही पारदर्शिता के संबंध में रैंकिंग का बहिष्कार कर रहे हैं, जो आज भी जारी है। इस साल की शुरुआत में ही टाइम्स हायर एजुकेशन ने तीनों संस्थानों को इस साल के प्रदर्शन मापदंडों में हुए बदलाव के बारे में सूचित कर एक प्रस्तुति दी थी, लेकिन फिर भी आईआईटी ने इस बहिष्कार पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इन्हीं कारणों से हमे एशिया रैंकिंग में ये तीन संस्थान देखने को नहीं मिलते हैं।

एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में भारतीय यूनिवर्सिटी की लिस्ट

रैंकविश्वविद्यालयों के नाम
1
48भारतीय विज्ञान संस्थान
2
68जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च
3
77
शूलिनी जैव प्रौद्योगिकी और प्रबंधन विज्ञान विश्वविद्यालय
4
95महात्मा गांधी विश्वविद्यालय
5
106
अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
6
111अलगप्पा विश्वविद्यालय
7
113
सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज
8
128जामिया मिलिया इस्लामिया
9
131भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़
10
137
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
11
142भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर
12
145
थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
13
147केआईआईटी विश्वविद्यालय
14
155बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
15
159ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी
16
170दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
17
183कलासलिंगम एकेडमी ऑफ रिसर्च एंड एजुकेशन
18
190सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय
19
201-250अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय
20
201-250अन्ना विश्वविद्यालय
21
201-250भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना
22
201-250भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर
23
201-250जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय
24
201-250जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
25
201-250महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय (एमएमयू)
26
201-250राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर
27
201-250राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर
28
201-250पंजाब यूनिवर्सिटी
29
201-250सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
30
251-300भारथिअर विश्वविद्यालय
31
251-300
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
32
251-300रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान
33
251-300केएल विश्वविद्यालय
34
251-300लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
35
251-300मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी
36
251-300
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली
37
251-300वीआईटी विश्वविद्यालयभारत
38
301-350दिल्ली विश्वविद्यालयभारत
39
301-350भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर
40
301-350भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
41
301-350
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स) धनबाद
42
301-350राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की
43
301-350शिक्षा 'ओ' अनुसन्धानभारत
44
351-400एमिटी यूनिवर्सिटी
45
351-400कलकत्ता विश्वविद्यालय
46
351-400
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जालंधर
47
351-400
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
48
351-400
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुणे
49
351-400
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान कोलकाता
50
351-400भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडीभारत
51
351-400जादवपुर विश्वविद्यालय
52
351-400पांडिचेरी विश्वविद्यालय
53
401-500आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय
54
401-500आंध्र विश्वविद्यालय
55
401-500वनस्थली विश्वविद्यालय
56
401-500कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
57
401-500
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल
58
401-500
जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अनंतपुर (जेएनटीयूए)
59
401-500लखनऊ विश्वविद्यालय
60
401-500मुंबई विश्वविद्यालय
61
401-500मैसूर विश्वविद्यालय
62
401-500उस्मानिया विश्वविद्यालय
63
401-500शास्त्र विश्वविद्यालय
64
401-500श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय
65
401-500एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
66
401-500तेजपुर विश्वविद्यालय
67
401-500वेल्टेक विश्वविद्यालय
68
401-500
विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नागपुर
69
501-600अन्नामलाई विश्वविद्यालय
70
501-600आर वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
71
501-600सत्यबामा विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान
72
501-600
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान के लिए विग्नान फाउंडेशन
73
601+GITAM विश्वविद्यालय
74
601+पीएसजी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी
75
601+तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय

एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 (टॉप 10)

विश्वविद्यालयों के नाम 2023 2022
सिंघुआ विश्वविद्यालय, चीन 1 1
पेकिंग विश्वविद्यालय, चीन 2 2
सिंगापुर का राष्ट्रीय विश्वविद्यालय 3 3
हांगकांग विश्वविद्यालय 4 4
नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर 5 5
हांगकांग चीनी विश्वविद्यालय 6 7
हांगकांग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हांगकांग 7 9
टोक्यो विश्वविद्यालय, जापान 8 6
फ़ुडन विश्वविद्यालय, चीन 9 10
शंघाई जिओ टोंग विश्वविद्यालय, चीन 9 13

भले ही एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में प्रथम स्थान पर चीन की सिंघुआ यूनिवर्सिटी हो लेकिन जारी इस पूरी रैंकिंग में 117 यूनिवर्सिटी के साथ जापान का दबदबा रहा है, दूसरे स्थान पर 95 यूनिवर्सिटी के साथ चीन के है तो वहीं तीसरे स्थान पर 75 विश्वविद्यालयों के साथ भारत ने अपनी जगह बनाई है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Times Higher Education Ranking 2023: The list of Asian University Rankings 2023 has been released by Times Higher Education (THE). In which 75 universities of India have been included and 18 universities of India have made their place in the top 200. Which includes IISc, BHU and Jamia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+