The Indian Navy Agniveer Registration 2023: भारतीय नौसेना अग्निवीर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 29 मई 2023 से शुरू की जाएगी। जो उम्मीदवार नौसेना में अग्निवीर पदों की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट agiveernavy.cdac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए 19 मई को अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि के साथ अंतिम तिथि और भर्ती से संबंधित अन्य विवरण शामिल था। जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार केवल 15 जून तक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी और आवेदन प्रक्रिया करियर इंडिया के लेख में नीचे दी गई है।
भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2023
भारतीय नौसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती कुल 1365 पदों के लिए निकाली गई है। जिसके लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही आपको बता दें कि उम्मीदवारों का कक्षा 12वीं में उनके बाप गणित, भौतिकी के साथ एक अन्य विषय के तौर पर केमिस्ट्री, बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस का ज्ञान होना चाहिए, तभी वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे।
नौसेना में अग्निवीर भर्ती 2023 प्रक्रिया (Selection Process)
भर्ती 5 चरणों में की जाएगी, जो इस प्रकार है -
1. लिखित परीक्षा
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
3. शारीरिक मापन परीक्षण (PMT)
4. दस्तावेज़ सत्यापन
5. चिकित्सा परीक्षण
इसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2023: वेतन
वेतन प्रथम वर्ष- 30,000 प्रति माह रुपये
दूसरा वर्ष- 33,000 प्रति माह रुपये
तीसरा वर्ष- 36,500 प्रति माह रुपये
चौथा वर्ष - 40,000 प्रति माह रुपये
भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2023: आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 17.5 वर्ष होनी अनिवार्य है। अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष है। इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 1 नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच हुआ हो। इसके बाद या इससे पहले के उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2023: आवेदन प्रक्रिया
1. भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार agiveernavy.cdac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए "ऑनलाइन आवेदन करें" के लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड सहित आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
4. "नए उपयोगकर्ता" लिंक पर क्लिक करें।
5. रजिस्ट्रेशन के दौरान सिस्टम एक पासवर्ड क्रिएट करेगा जो आपको आपकी सक्रिय ईमेल आईडी पर प्राप्त होगा।
6. ईमेल के जरिए पासवर्ड प्राप्त करने के बाद, उस पासवर्ड का प्रयोग कर अपने अकाउंट पर लॉगिन करें।
7. इसके बाद भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
8. आवेदन पूरा करने के बाद उम्मीदवार भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2023 के आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और साथ ही भविष्य के लिए पीडीएफ भी बनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











