त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (TBSE) से 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है। जी हाँ 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट आज (8 जून) सुबह 9.30 बजे को घोषित कर दिया गया है। अगर आप ये रिजल्ट देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट http://tripuraresults.nic.in देख सकते है। आपको बता दें कि इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 27,000 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

ऐसे देखें रिजल्ट-
एसएमएस से ऐसे देखें रिजल्ट-
अगर आप एसएमएस के जरिए रिजल्ट देखना चाहते है तो अपने मैसेज बॉक्स में TBSE12 (Space) Roll Number लिखकर 54242 या 56070 पर सेंड करें। आपका रिजल्ट आपके मैसेज इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा।
ऑफिसियल वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://tripuraresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप-02
उसके बाद Higher Secondary Examination (H.S. +2 Stage), Arts & Commerce- Year 2018 पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब अपना रोल नंबर डाले और शो रिजल्ट पर क्लिक करें।
स्टेप-04
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।


Click it and Unblock the Notifications











