TNTEU BEd, MEd Semester Result 2023 Announced: तमिलनाडु टीचर्स एजुकेशन यूनिवर्सिटी (TNTEU) ने बीएड/बीएड (Spl.Edn.) और एमएड/एमएड (Spl.Edn.) के अगस्त सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट tnteu.ac.in पर जारी नोटिस के अनुसार, विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने छात्रों के परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इसका मतलब है कि छात्र अपने रिजल्ट सीधे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नहीं देख सकते। उन्हें इसे अपने संबंधित कॉलेजों से एकत्र करना होगा।

टीएनटीईयू बीएड, एमएड अगस्त परिणाम 2023 से संबंधित आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि "कॉलेजों के प्राचार्यों से अनुरोध है कि वे पहले से उपलब्ध आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिणाम गैलरी डाउनलोड करें। कॉलेज लॉगिन लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।"
विश्वविद्यालय ने आगे बताया कि वह कॉलेजों को परिणाम की हार्ड कॉपी अलग से नहीं भेजेगा। इसलिए यूनिवर्सिटी से संबंधित सभी कॉलेजों को अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे।
इसके अलावा एक अलग नोटिस में, टीएनटीईयू ने कहा कि यूनविर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों के प्रिंसिपल अपने परिणाम संबंधी प्रश्न ईमेल आईडी [email protected] पर भेज सकते हैं।
टीएनटीईयू परिणाम 2023: स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण
परिणाम पर निम्नलिखित जानकारी दी गई है:
परीक्षा का नाम
सेमेस्टर/वर्ष
कोर्स का नाम
पंजीकरण संख्या
उम्मीदवार का नाम
पिता का नाम
परिणाम
विवरण
परीक्षा नियंत्रक
अधिक जानकारी के लिए छात्र और कॉलेज यूनिवर्सिटी की वेबसाइट tnteu.ac.in पर जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











