SWAYAM 2025 January Registration begins: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जिसके लिए इच्छुक व पात्र उम्मीदवार 21 अप्रैल, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

बता दें कि रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदकों के लिए 23 से 25 अप्रैल, 2025 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। ताकि जिन आवेदकों से आवेदन करते हुए कोई गलती हुई है वो ठीक की जा सकें।
NTA SWAYAM परीक्षा 2025 कब आयोजित की जाएगी?
SWAYAM परीक्षा 17, 18, 24 और 25 मई को 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए सूचना बुलेटिन में उपलब्ध अधिक विवरण देख सकते हैं।
SWAYAM जनवरी 2025 सूचना बुलेटिन के लिए डायरेक्ट लिंक
SWAYAM जनवरी 2025 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/swayam/ पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर, SWAYAM जनवरी 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
चरण 4. मांगी गई जानकारी के साथ फॉर्म भरें।
चरण 5. और शुल्क का भुगतान कर, फॉर्म जमा करें।
चरण 6. भविष्य के संदर्भ के लिए जाम किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
SWAYAM जनवरी 2025 के रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें- exams.nta.ac.in/swayam/
SWAYAM जनवरी 2025 के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य (UR) श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये (प्रति कोर्स) और अतिरिक्त पाठ्यक्रम के लिए 600 रुपये (प्रति कोर्स) है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी-(एनसीएल) श्रेणी के लिए शुल्क 500 रुपये (प्रति कोर्स) और अतिरिक्त कोर्स के लिए 400 रुपये (प्रति कोर्स) है।
SWAYAM से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











