सुप्रीम कोर्ट का फैसला- अब NEET UG में शामिल हो सकेंगे 25 वर्ष से ज्यादा उम्र के उम्मीदवार

NEET 2019: सुप्रीम कोर्ट ने नीट उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा के लिए फैसला सुनाया है। अब 25 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के उम्मीदवार नीट के लिए आवेदन कर सकते है।

By Author

NEET 2019: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट परीक्षा के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला सुनाया है। दरअसल नीट अंडर ग्रेजुएट एग्जाम (NEET UG 2019) में 25 वर्ष से ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति नही होती थी लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से 25 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के उम्मीदवार नीट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा (NEET UG Exam) में शामिल हो सकते है। नीट यूजी 2019 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हुई थी, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2018 है। वहीं नीट यूजी 2019 परीक्षा का आयोजन 5 मई 2019 को होने जा रहा है। इस परीक्षा के लिए जारी किए गये नोटिफिकेशन के अनुसार इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते है जिनकी आयु 25 वर्ष या उससे कम है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला- अब NEET UG में शामिल हो सकेंगे 25 वर्ष से ज्यादा उम्र के उम्मीदवार

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब 25 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के उम्मीदवार नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हो सकते है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला कुछ छात्रों की अपील पर आया है। जिन्होंने नीट यूजी परीक्षा में उम्र सीमा की अनिवार्यता को हटाने की मांग की थी। हालाँकि उम्र सीमा को लेकर फिलहाल पूरी तरह से राहत नही मिली है, इस बार 25 वर्ष या उससे अधिक उम्र के उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा में शामिल तो हो सकते है लेकिन उनका रिजल्ट कोर्ट के निर्णय पर आधारित होगा। 25 वर्ष या अधिक उम्र के उम्मीदवारों का रिजल्ट उस वक्त घोषित किया जाएगा जब सुप्रीम कोर्ट उम्र सीमा को लेकर अंतिम निर्णय देगा। हालांकि फिलहाल 25 वर्ष या उससे अधिक उम्र के उम्मीदवार नीट यूजी 2019 के लिए आवेदन कर सकते है।

अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ेंगी आगे-

फिलहाल नीट यूजी 2019 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2018 है लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि 25 वर्ष या उससे अधिक उम्र के उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सके।

ये भी पढ़ें- NPCIL: न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में ग्रेजुएट्स के लिए निकली कई पदों पर भर्ती

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
NEET 2019: सुप्रीम कोर्ट ने नीट उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा के लिए फैसला सुनाया है। अब 25 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के उम्मीदवार नीट के लिए आवेदन कर सकते है। SC has passed an important verdict for the maximum age limit for candidates in the NEET exam. Candidates who are 25 of age or above can now apply for NEET. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+