Board Exam Result 2023 Live Update: देश भर में लाखों छात्र अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अप्रैल महीने में कुछ राज्यों द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी किया गया। इन राज्यों में बिहार एवं उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख राज्य शामिल हैं। 2 मई को गुजरात बोर्ड द्वारा 12वीं साइंस परीक्षा रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। विभिन्न राज्यों के लाखों छात्र अपने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मीडिया खबरों के अनुसार, अधिकांश शैक्षिक बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा रिजल्ट मई में घोषित किये जाने की उम्मीद है। यहां सभी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट से संबंधित लाइव अपडेट उपलब्द्ध हैं।

सभी बोर्ड परीक्षाओं के लाइव अपडेट आप यहां प्राप्त कर सकते हैं।
- May 3, 2023 6:35 PMबिना इंटरनेट के कैसे चेक करें CBSE Result 2023
- May 3, 2023 5:37 PMHBSE कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
- May 3, 2023 4:46 PMMP Board कॉपी का मूल्यांकन हुआ पूरा
- May 3, 2023 3:42 PMCISCE 10वीं का रिजल्ट होगा जल्द जारी
- May 3, 2023 2:10 PMCBSE Board Result 2023: मार्क स्कीम
- May 3, 2023 1:06 PMCBSE Result 2023: पास प्रतिशत
- May 3, 2023 12:53 PMCBSE Result 2023: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कैसे करें चेक
- May 3, 2023 11:45 AMMP Board Result 2023: आज हो सकता है बोर्ड रिजल्ट जारी
- May 3, 2023 11:38 AMCBSE Board Result 2023: कहां करें बोर्ड रिजल्ट चेक
- May 3, 2023 11:14 AMCBSE Board Result 2023: 38 लाख छात्र हुए सीबीएसई परीक्षा में शामिल
- May 3, 2023 10:34 AMCBSE Board Result Live: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट तिथि
- May 2, 2023 6:53 PMUttarakhand Board Result 2023: कब जारी होगा रिजल्ट
- May 2, 2023 6:26 PMएमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
- May 2, 2023 4:53 PMतमिलनाडु बोर्ड एचएससी प्लस 2 रिजल्ट 8 मई को
- May 2, 2023 4:28 PMCGBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 15 मई तक
- May 2, 2023 4:24 PMकेरल एसएसएलसी परिणाम इन वेबसाइटों पर देख सकेंगे रिजल्ट
- May 2, 2023 3:44 PMCBSE Result:10 मई से पहले आ सकता है परिणाम
अन्य प्रमुख बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा भी कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है। इस बीच, गुजरात बोर्ड एचएससी विज्ञान परिणाम 2023 आज, 2 मई को घोषित किया गया है। उच्च शिक्षा के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा रिजल्ट बहुत महत्वपूर्ण होता है। 12वीं परीक्षा परिणामों के आधार पर छात्र अपने करियर विकल्पों पर निर्णय लेते हैं। 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, एलएलबी, चार्टर्ड एकाउटेंट, सिविल सेवा आदि के लिए अपनी तैयारी शुरू करते हैं।
आपको बता दें कि कई प्रमुख कोर्स एवं कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जा चुका है। हाल ही में जेईई मेन्स के दोनों सत्रों के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इंजीनियरिंग के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आईआईटी में प्रवेश के लिए कक्षा 12वीं परीक्षा के मार्क्स अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।
आइए जाने किन राज्यों के बोर्ड रिजल्ट अभी जारी होने हैं-
सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2023
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर घोषित करेगा। सीबीएसई रिजल्ट 2023, डिजिलॉकर और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023 की तारीख और समय संबंधी सूचना अतिरिक्त बोर्ड द्वारा सोशल मीडिया के जरिए दी जाएगी। छात्र यहां सीबीएसई बोर्ड 10वीं एवं 12वीं परीक्षा रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट्स और अन्य सभी विवरण यहां देख सकते हैं।
मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल यानि मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी करेगा। आपको बता दें कि एमपी बोर्ड रिजल्ट के लिए लगभग 18 लाख बच्चें परीक्षा परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों बोर्ड परीक्षाओं के लिए आंसर शीट का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बोर्ड परीक्षा परिणाम अप्रैल में ही घोषित किए जाने थे, लेकिन अब खबरों के अनुसार रिजल्ट मध्य मई तक जारी करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अब तक एमपी बोर्ड रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। एमपी बोर्ड रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट के लिए आप करियरइंडिया हिंदी देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2023
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2023 जल्द ही जारी कर सकता है। खबरों की मानें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन जल्द ही समाप्त हो सकता है। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद छात्र अपना परीक्षा परिणाम rjeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देख सकेंगे। राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए यहां देखें।
CISCE बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2023
सीआईएससीई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। सीआईएससीई के आधिकारिक अपडेट के मुताबिक, सीआईएससीई रिजल्ट 2023 मई में ही जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट-cisce.org पर देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2023 से संबंधित कोई सूचना जारी नहीं की गई है।
आंध्रप्रदेश एसएससी परिणाम 2023
बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, आंध्रप्रदेश (BSEAP) द्वारा जल्द ही, आंध्र प्रदेश एसएससी परीक्षा परिणाम 2023 घोषित किये जायेंगे। मीडिया खबरों के अनुसार, एपी एसएससी परिणाम 2023, मई 2023 के दूसरे सप्ताह के दौरान जारी होना की संभावनाएं हैं। एपी 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जारी किया जायेगा। बता दें कि एपी एसएससी परिणाम 2023 की आधिकारिक रिलीज की तारीख अभी तक एपी बोर्ड द्वारा जारी नहीं की गई है।
तमिलनाडु एचएससी रिजल्ट 2023
सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई)द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, तमिलनाडु कक्षा 12वीं प्लस 2 रिजल्ट आगामी 8 मई को घोषित किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र अपना 12वीं का रिजल्ट 2023 तमिलनाडु वेबसाइट tnresults.nic.in के जरिए भी चेक कर सकेंगे।
इन सभी बोर्ड परीक्षाओं के अलावा निम्नलिखित राज्यों के बोर्ड रिजल्ट जारी होने हैं-
- केरल एसएसएलसी रिजल्ट 2023
- कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी रिजल्ट 2023
- गुजरात बोर्ड माध्यमिक बोर्ड एवं हाई सेकेंडरी बोर्ड रिजल्ट 2023
- उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट
- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) कक्षा 12वीं का रिजल्ट
- बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा कक्षा 12वीं का रिजल्ट
- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट
- छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट
- महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra Board) कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) HPBOSE 12th Result 2023
- असम बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2023


Click it and Unblock the Notifications











