कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम आज, 8 फरवरी 2024 को घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बता दें कि एसएससी ने 24 नवंबर, 2023 को कंप्यूटर आधारित स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित किए थे।

कुल 3596 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड "सी" पद के लिए स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए योग्य माना गया था और 18299 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड "डी" पद के लिए स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए योग्य माना गया था।
स्टेनोग्राफर ग्रेड "डी" पद के लिए 9947 उम्मीदवारों ने स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा दी। वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड "सी" पद के लिए 1901 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। जिसमें की स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' पदों के लिए कुल 78 उम्मीदवार योग्य हुए हैं, और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' पदों के लिए 1145 उम्मीदवार योग्य हुए हैं।
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' फाइनल रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?
चरण 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध "स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2023 - अंतिम परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगा।
चरण 4: परिणाम की जांच करें और डाउनलोड करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें।
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' फाइनल रिजल्ट 2023 पीडीएफ लिंक


Click it and Unblock the Notifications











