SSC Stenographer Exam City Slip OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी कौशल परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्चियां जारी कर दी है। ग्रूप सी और डी के लिए एसएससी स्टेनो सिटी स्लिप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.inपर जारी की गई है।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के अंतर्गत स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.inके माध्यम से अपने एसएससी स्टेनो परीक्षा हॉल टिकट 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने सामान्य लॉगिन विवरणों को दर्ज करना होगा।
SSC Stenographer Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
- एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी होने की तिथि: 7 अप्रैल 2025
- एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 स्किल टेस्ट की तिथि: 16 और 17 अप्रैल 2025
- एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: परीक्षा से 2 दिन पहले, यानी 14 अप्रैल 2025 से उपलब्ध होंगे।
बता दें कि ग्रूप सी और डी के लिए एसएससी स्टेनो स्किल टेस्ट परीक्षाएं आगामी 16 और 17 अप्रैल को आयोजित की जा रही है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे अपने परीक्षा शहर का विवरण इस स्लिप के माध्यम से देख सकते हैं। उक्त जानकारी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.inपर 7 अप्रैल से उपलब्ध करा दी गई है।
इसके अलावा स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी परीक्षाओं के लिए आयोग की ओर से जल्द ही एसएससी स्टेनो भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। आयोग जल्द से जल्द स्टेनो परीक्षा हॉल टिकट जारी करने की योजना बना रहा है। मालूम हो कि एसएससी स्टेनो भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा हॉल में उपस्थित दर्ज कराने के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। आमतौर पर एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र 2025 परीक्षा तिथि से दो दिन पहले जारी किए जाते हैं, ताकि समय रहते परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सके।
परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन पर अपने एसएससी स्टेनो भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 प्रवेश पत्र को भी शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने की प्रक्रिया का पालन कर प्राप्त किया जा सकता हैं। बता दें कि आयोग द्वारा 8 जनवरी को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक नोटिस के माध्यम से इससे संबंधित एक विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।
कैसे डाउनलोड करें एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा सिटी स्लिप 2025
कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' स्किल टेस्ट 2024 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.inसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्किल टेस्ट का आयोजन 16 और 17 अप्रैल 2025 को होगा। परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के चरण निम्नलिखित हैं। इन चरणों का पालन कर उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
चरण 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.inपर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर 'कैंडिडेट्स लॉगिन' सेक्शन में अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 3: लॉगिन करने के बाद 'स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा 2024' के अंतर्गत 'परीक्षा शहर सूचना' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: अपना परीक्षा शहर विवरण देखें
चरण 5: इसे डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











