कर्मचारी चयन आयोग ने SSC JE पेपर I परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। जिसके बाद अब जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2024 (पेपर-I) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं। यह परिणाम दो सूची- लिस्ट 1 और लिस्ट 2 के रूप में जारी किए गए हैं।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, चूंकि उक्त परीक्षा का पेपर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) कई शिफ्टों में आयोजित किया गया था, इसलिए उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को आयोग द्वारा दिनांक 07-02-2019 के नोटिस संख्या 1-1/2018-P&P-I द्वारा प्रकाशित फॉर्मूले के अनुसार सामान्यीकृत किया गया है।
बता दें कि एसएससी जेई पेपर I परीक्षा में सिविल इंजीनियरिंग से कुल 11765 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग से 4458 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा, विभिन्न अदालती मामलों/आदेशों के कारण सात उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं।
एसएससी जेई पेपर I परिणाम 2024 कैसे चेक करें?
परिणामों की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- पेज के दाईं ओर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां सूची I और सूची 2 प्रदर्शित होगी।
- सूची पर क्लिक करें और नाम, रोल नंबर और अन्य विवरणों के साथ एक पीडीएफ फाइल उपलब्ध होगी।
- परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।
एसएससी जेई पेपर I परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें- सूची 1, सूची 2
गौरतलब है कि पेपर-I के प्रश्न पत्र सह प्रतिक्रिया पत्रक और योग्य/अयोग्य उम्मीदवारों के अंकों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी 22 अगस्त, 2024 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उम्मीदवार 5 सितंबर, 2024 तक आयोग की वेबसाइट पर अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकते हैं।
एसएससी जेई पेपर I परिणाम 2024 के बाद आगे क्या?
उत्तीर्ण होने वाले सभी उम्मीदवारों को पेपर II परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
एसएससी जेई पेपर I परीक्षा 2024 कब हुई?
एसएससी जेई पेपर I परीक्षा 5 जून से 7 जून, 2024 तक देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











