SSC JE 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आज, 18 सितंबर को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2023 के नेगेटिव मार्किंग मानदंड में बदलाव की घोषणा की है।
आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी नवीनतम नोटिस के अनुसार, एसएससी जेई 2023 पेपर 1 में, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। जबकि आयोग के मुताबिक पेपर 2 में, गलत उत्तरों के मामले में 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। पहले, दोनों पेपरों के लिए, नेगेटिव मार्किंग उस प्रश्न के लिए आवंटित कुल अंकों का एक तिहाई था।

एसएससी जेई 2023 परीक्षा अस्थायी रूप से अक्टूबर, 2023 के लिए निर्धारित है। हालांकि, अभी तक सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है।
दरअसल, इस भर्ती अभियान के माध्यम से, एसएससी केंद्र सरकार के विभागों में जूनियर इंजीनियरों की कुल 1,324 रिक्तियों को भरना है।
इन रिक्तियों के बारे में अधिक जानकारी यहां दी गई है:
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
जेई (सी): 421
जेई (ई): 124
सीमा सड़क संगठन (केवल पुरुष उम्मीदवार)
जेई (सी): 431
जेई (ईएंडएम): 55
केंद्रीय जल आयोग
जेई (सी): 188
जेई (एम): 23
फरक्का बैराज परियोजना
जेई (सी): 15
जेई (एम): 6
बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय (अंडमान लक्षद्वीप हार्बर वर्क्स)
जेई (सी): 7
जेई (एम): 1
सैन्य इंजीनियर सेवाएं
जेई (सी): 29
जेई (ईएंडएम): 18
राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन
जेई (सी): 4
जेई (ई): 1
जेई (एम): 1


Click it and Unblock the Notifications











