क्या आज जारी हो सकते हैं SSC GD Final Result 2024, देखें कैसे डाउनलोड करेंगे एसएससी जीडी अंतिम मेरिट सूची

SSC GD Result 2024 date: लाखों उम्मीदवारों को एसएससी जीडी परीक्षा रिजल्ट 2024 का इंतजार है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कुछ समय में एसएससी जीडी रिजल्ट जारी किये जाने की उम्मीद है। संभवतः एसएससी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी जीडी रिजल्ट जारी किये जा सकते हैं। इस संबंध में आयोग द्वारा जल्द ही जानकारी जारी की जायेगी।

कैसे डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2024

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग द्वारा आज यानी 2 दिसंबर 2024 को एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कोई विशेष जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस संबंध में कोई नोटिस जारी होते ही इसकी सूचना पाठकों को दी जायेगी।

एसएससी जीडी रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अपने एसएससी जीडी रिजल्ट 2024 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। आपको बता दें कि एसएससी जीडी रिजल्ट 2024 के साथ ही फाइनल कटऑफ अंक और मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। एसएससी जीडी रिजल्ट कट-ऑफ 2024 श्रेणीवार और राज्यवार रूप में उपलब्ध होगी। बता दें कि एसएससी जीडी मेरिट सूची 2024 में जनरल ड्यूटी परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।

गौरतलब हो कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से सीएपीएस में 46,617 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 बीते 20 फरवरी 2024 से 7 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। एसएससी जीडी 2024 पुन: परीक्षा 30 मार्च 2024 को कुछ परीक्षा केंद्रों के लिए आयोजित की गई थी। एसएससी जीडी परिणाम 2024 शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और डिटेल्ड मेडिकल परीक्षा (डीएमई) के आधार पर तैयारी किया जायेगा। एसएससी जीडी पीईटी और डीएमई 2024 बीते 23 सितंबर से 9 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई।

SSC GD Final Result 2024 कैसे डाउनलोड करें

एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट 2024 चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन करें:

चरण 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: 'परिणाम' अनुभाग पर क्लिक करें
चरण 3: एसएससी जीडी फाइनल रिजल्ट 2024 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित होगा।
चरण 5: अपना रोल नंबर जांचें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
SSC GD Final Result 2024 to be released soon at ssc.gov.in. Check the SSC GD final merit list 2024, cut-off marks, and other important details in Hindi. how to download SSC GD final result pdf link.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+