SSC GD Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब होगा जारी? चेक करें डेट और लिंक

SSC GD Result 2025 Kab Aayega? कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जल्द ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा - 2025 के परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब होगा जारी? चेक करें डेट और लिंक

एसएससी जीडी परिणाम 2025 तिथि

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी जीडी परिणाम 2025 इस महीने के भीतर कभी-भी जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, परिणाम जारी होने से संबंधित आधिकारिक तौर पर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

एसएससी जीडी परीक्षा 2025 कब हुई?

एसएससी जीडी परीक्षा 2025- 4 से 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थीं। जिसके तहत कुल 39481 पदों पर अभ्यर्थियों का चयना किया जाएगा। बता दें कि एसएसडी जीडी भर्ती प्रक्रिया में चार चरण शामिल हैं: कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT), शारीरिक परीक्षण (PET/PMT), दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा।

SSC GD कांस्टेबल परिणाम 2025 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

परिणाम घोषित होने के बाद, SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्र कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।

SSC GD कांस्टेबल परिणाम 2025 कैसे चेक करें?

SSC GD कांस्टेबल परिणाम 2025 चेक व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

• सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

• होमपेज के शीर्ष पर “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।

• 'कॉन्स्टेबल-जीडी’ अनुभाग के अंतर्गत, “SSC GD कांस्टेबल परिणाम 2025” शीर्षक वाला लिंक खोजें।

• परिणाम लिंक पर क्लिक करें, यह योग्य उम्मीदवारों की सूची वाला एक पीडीएफ दस्तावेज़ खोलेगा।

• रोल नंबर या नाम खोजने के लिए Ctrl+F का उपयोग करें।

• भविष्य के संदर्भों के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव करें।

SSC GD कांस्टेबल परिणाम 2025 के बाद आगे क्या?

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:

• शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

• शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

• चिकित्सा परीक्षा

नोट- SSC GD कांस्टेबल परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद आगे के चरणों की लिए आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

एसएससी जीडी भर्ती 2025 से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदावरों को ssc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
SSC GD Result 2025 Kab Aayega? The Staff Selection Commission (SSC) will soon declare the results of Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs) and SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles and Sepoy in Narcotics Control Bureau Exam - 2025.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+