SSC GD Answer Key 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी जारी, कैसे करें डाउनलोड

SSC GD Answer Key 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। दरअसल, एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 जारी कर दी गई हैं। आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आंसर की जारी किए हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी डाउनलोड प्रक्रिया क्या है?

कर्मचारी चयन आयोग ने 4 मार्च को कांस्टेबल जीडी 2025 परीक्षा के लिए संभावित उत्तर कुंजी के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी है। एसएससी जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार अपने आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जैसे आवश्यक दस्तावेज एसएससी के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को आंसर की डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं। यदि उम्मीदवारों को आवश्यकता हो तो वे एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की पर आपत्ति उठा सकते हैं। इस संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जिन लोगों को उत्तरों में विसंगतियों के खिलाफ आपत्ती उठाना चाहते हैं, उनके लिए आयोग ने आपत्तियां उठाने की एक प्रक्रिया निर्धारित की है। आज, 4 मार्च से आगामी 9 मार्च शाम 6 बजे तक उत्तर कुंजी के खिलाफ़ चुनौतियां प्रस्तुत की जा सकती हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल अनंतिम उत्तर कुंजी के विरुद्ध उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों की जांच करने के लिए आपत्ति उठा सकते हैं। एसएससी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आयोग ने कहा "उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक यानी रिस्पॉन्स शीट सह संभावित उत्तर कुंजी अब उपलब्ध करा दी गई हैं और उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट यानी https://ssc.gov.in के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी चुनौती के लिए शुल्क

एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी के प्रत्येक प्रश्न की चुनौती के लिए 100 रुपये का शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार "9 मार्च शाम 6 बजे के बाद प्रस्तुत किए गए आपत्तियों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।" उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि अपनी रिस्पॉन्स शीट सह उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट लें, क्योंकि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद उत्तर कुंजी डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा।

SSC GD Constable उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर एक आसान प्रक्रिया का पालन करना होगा। जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने एसएससी जीडी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। कांस्टेबल परीक्षा आसंर की डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

चरण 1- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2- "उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट" लिंक पर क्लिक करें
चरण 3- लॉगिन के लिए आवश्यक विवरण भरें
चरण 4- एसएससी जीडी उत्तर कुंजी चेक कर सत्यापित करें और डाउनलोड करें
चरण 5- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट ले लें।

SSC GD Answer Key 2025 Notification Link

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
SSC GD Constable Answer Key 2025 has been released. Candidates can download the answer key and response sheet from the official website of SSC, ssc.gov.in. Check SSC GD answer key download link and information about filing objection here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+