SSC CHSL Answer Key 2024: फटाफट डाउनलोड करें एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी ssc.gov.in से, LINK यहां देखेंं

SSC CHSL 2024 Final Answer Key (OUT): लाखों उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार कर रहे थे। उम्मीदवारों के इंतजार को खत्म करते हुए कर्मचारी चयन आयोग ने आज 6 मार्च 2025 को एसएससी सीएचएसएल 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

SSC CHSL Final Answer Key 2024 कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। सीएचएसएल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपने एसएससी सीएचएसएल फाइनल आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल अंतिम उत्तर कुंजी के साथ ही साथ प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है।

गौरतलब हो कि एसएससी द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय टियर 1 परीक्षा 1 जुलाई से 11 जुलाई, 2024 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद बीते 6 सितंबर को परीक्षा परिणामों की घोषणा भी की गई थी। प्रारंभिक चरण में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर कुल 39,835 योग्य उम्मीदवारों को बाद की टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। बता दें कि 18 नवंबर 2024 को एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा आयोजित की गई। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए फाइनल रिजल्ट 18 फरवरी 2025 को आयोजित की गई।

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब सीएचएसएल अंतिम उत्तर कुंजी की समीक्षा करने के लिए आधिकारिक साइट ssc.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इसके साथ ही वे एसएससी सीएचएसएल प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी चेक कर सकते हैं। आयोग द्वारा 6 मार्च 2025 को शाम 6 बजे एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स सीट ऑफिशियल पोर्टल पर जारी किए गए।

इस संबंध में आयोग की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार आगामी 20 मार्च 2025 साम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स सीट चेक कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल रिस्पॉन्स सीट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इसके अलावा आयोग द्वारा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चुके और असफलता प्राप्त करने वाले दोनों उम्मीदवारों के अंक जारी किए गए है। उम्मीदवारों के अंक भी उसी अवधि के दौरान आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इससे उम्मीदवार अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके अपने अंक देख सकते हैं।

SSC CHSL Final Answer Key 2024 Direct Link

SSC CHSL Final Answer Key 2024 कैसे डाउनलोड करें?

कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। निम्नलिखित आसान से चरणों का पालन कर उम्मीदवार अपने एसएससी सीएचएसएल फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-

चरण 1: सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "उत्तर कुंजी" सेक्शन पर क्लिक करें।
चरण 3: अब "एसएससी सीएचएसएल 2025 उत्तर कुंजी" लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
चरण 4: अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
चरण 5: उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में खुल जाएगी।
चरण 6: डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और इसे सेव कर लें।
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
SSC CHSL 2024 Final Answer Key Released! Candidates can download SSC CHSL Final Answer Key 2024 from ssc.gov.in. Know the process and direct link to download SSC CHSL answer key.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+