स्पोर्ट्स ग्लोबल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप 2025 के लिए जल्दी करें आवेदन, यहां देखें पात्रता, लाभ एवं अन्य डिटेल

आज के समय में खेल और शिक्षा का मेल विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में यदि कोई छात्र अपने खेल कौशल के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता है, तो उसके लिए यह आवश्यक है कि उसे सही मंच और आवश्यक आर्थिक सहायता मिले। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है University of Gloucestershire (UOG) ने, जिसने Sports Global Excellence Scholarship 2025 की घोषणा की है।

स्पोर्ट्स ग्लोबल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप 2025 खेल और शिक्षा में उत्कृष्ट छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

यह स्कॉलरशिप उन अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दी जाएगी जो विश्वविद्यालय के अंडरग्रेजुएट (UG) या पोस्टग्रेजुएट (PG) टॉट प्रोग्राम में अध्ययन करना चाहते हैं और साथ ही किसी खेल में उच्च प्रदर्शन कर चुके हैं।

स्कॉलरशिप का उद्देश्य क्या है?

इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य ऐसे छात्रों को प्रोत्साहित करना है जो किसी प्रदर्शनात्मक खेल (Performance Sport) में उच्च स्तर पर भाग ले चुके हैं और साथ ही अपनी अकादमिक पढ़ाई में भी उत्कृष्टता लाना चाहते हैं। चयनित छात्रों को £7,500 (लगभग ₹8,24,217) तक की ट्यूशन फीस में छूट प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी वित्तीय बोझ कम हो सके और वे बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।

पात्रता मानदंड विवरण

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित शर्तें अनिवार्य हैं:

उम्मीदवार को अंतरराष्ट्रीय छात्र होना चाहिए तथा स्व-वित्तपोषित (self-funded) होना चाहिए। इसका अर्थ है कि छात्र अपनी ट्यूशन फीस स्वयं, या परिवार/मित्रों की मदद से चुका रहा हो।

आवेदक को यूनिवर्सिटी में ऑन-कैंपस फुल-टाइम अंडरग्रेजुएट (कम से कम 3 वर्ष) या पोस्टग्रेजुएट टॉट प्रोग्राम (कम से कम 2 सेमेस्टर) में नामांकित होना चाहिए।

उसे किसी प्रदर्शनात्मक खेल में अपने कौशल का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

अमेरिकी छात्रों के लिए विशेष शैक्षणिक मानदंड

हाई स्कूल डिप्लोमा के साथ न्यूनतम GPA 3.6 (4.0 स्केल पर)

SAT, ACT, AP, आदि जैसे मानक परीक्षणों में बेहतर प्रदर्शन

पोस्टग्रेजुएट स्तर पर, बैचलर डिग्री के साथ GPA 3.4 या 80% न्यूनतम स्कोर

योग्यता नहीं रखने वाले छात्र कैसे करें आवेदन

जिन छात्रों को पहले से विश्वविद्यालय की किसी अन्य स्कॉलरशिप का लाभ मिल रहा हो। जिन्हें पहले विश्वविद्यालय से अंडरग्रेजुएट मेरिट स्कॉलरशिप मिल चुकी हो।

स्कॉलरशिप के फायदे क्या है?

स्पोर्ट्स ग्लोबल एक्सीलेंस स्कॉलरशीप 2025 जीतने वाले प्रतिभागियों को निम्न प्रकार के लाग होंगे-

1. पोस्टग्रेजुएट टॉट डिग्री के लिए: ट्यूशन फीस में £5,000 की छूट

2. अंडरग्रेजुएट टॉट डिग्री के लिए:

  • प्रथम वर्ष: £2,500
  • द्वितीय वर्ष: £2,500
  • तृतीय वर्ष: £2,500
  • कुल लाभ: £7,500

आवेदन लिंक क्या है?

योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:

आवेदन लिंक

ध्यान रहें कि आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई 2025 है इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना सफलतापूर्वक कराएं।

नोट: एक अकादमिक वर्ष में केवल एक बार आवेदन किया जा सकता है। पूर्व में अस्वीकृत आवेदनकर्ता का पुनः आवेदन मान्य नहीं होगा।

स्पोर्ट्स ग्लोबल एक्सीलेंस स्कॉलरशीप 2025 आवश्यक दस्तावेज़

  • सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र और सर्टिफिकेट्स
  • यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लॉस्टरशायर से प्राप्त एडमिशन ऑफर
  • वैध पासपोर्ट (यदि लागू हो)
  • वित्तीय विवरण (यदि आवश्यक हो)

स्पोर्ट्स ग्लोबल स्कॉलरशीप 2025 ‍चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन एक समर्पित स्कॉलरशिप अवॉर्डिंग कमेटी द्वारा किया जाएगा, जो सभी मानदंडों की पूर्ति के आधार पर अंतिम निर्णय लेगी। इस निर्णय को अंतिम और बाध्यकारी माना जाएगा।

स्पोर्ट्स ग्लोबल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप के लिए नियम और शर्तें

सामान्य:

स्कॉलरशिप मिलने के 28 दिनों के भीतर एडमिशन ऑफर स्वीकार कर अग्रिम भुगतान करना होगा।

नामांकन रद्द या पढ़ाई छोड़ने पर स्कॉलरशिप समाप्त हो जाएगी।

स्कॉलरशिप कार्यक्रम में पूर्ण सहभागिता अनिवार्य है।
पूरे वर्ष में आवश्यक कार्यक्रमों में भाग लेना अनिवार्य है।
सोशल मीडिया व्यवहार अनुशासित और गरिमापूर्ण होना चाहिए।

खेल संबंधित

छात्र को विश्वविद्यालय की ओर से BUCS (British Universities and Colleges Sport) प्रतियोगिताओं में भाग लेना होगा। ज़रूरत पड़ने पर क्षेत्रीय, राष्ट्रीय, या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिनिधित्व करना होगा।

शैक्षणिक अपेक्षाएं

  • छात्र को अपने अध्ययन में पूर्ण संलग्नता दिखानी होगी।
  • व्यक्तिगत अकादमिक ट्यूटर से संपर्क बनाए रखना आवश्यक है।
  • साल में 2-3 बार स्कॉलरशिप रिव्यू किया जाएगा जिसमें शैक्षणिक प्रदर्शन का आकलन होगा।

स्कॉलरशिप से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरण पर संपर्क कर सकते हैं:

University of Gloucestershire
The Park,
Cheltenham, Gloucestershire GL50 2RH, UK
ईमेल: [email protected]
फोन: (+44) (0)1242 714700

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
In today's time, the combination of sports and education is very important for the overall development of students. In such a situation, if a student wants to pursue higher education along with his sports skills, then it is necessary for him to get the right platform and necessary financial support. An important step in this direction has been taken by the University of Gloucestershire (UOG), which has announced the Sports Global Excellence Scholarship 2025.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+