SLPRB Assam Police SI रिजल्ट slprbassam.in पर जारी, आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड लिंक यहां

SLPRB Assam Police SI Result 2025: असम में एसएलपीआरबी एसआई परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हुआ। दरअसल, असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने आज यानी 6 मार्च को असम पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2025 रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। एसएलपीआरबी भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

एसएलपीआरबी असम पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड

एसएलपीआरबी असम पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए सभी उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा दी है, वे अपने एसएलपीआरबी पुलिस भर्ती परीक्षा रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.slprbassam.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। एसएलपीआरबी पुलिस भर्ती परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे। अभ्यर्थियों लॉगिन विंडो में अपने आवेदन संख्या, जन्मतिथि और नाम का उपयोग करके एसएलपीआरबी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।

गौरतलब हो कि एसएलपीआरबी पुलिस भर्ती के लिए संयुक्त लिखित परीक्षा (सीडब्ल्यूटी-2025) बीते 5 जनवरी, 2025 को राज्य स्तरीय लेवल पर आयोजित की गई थी। एसएलपीआरबी पुलिस भर्ती अभियान का उद्देश्य संगठन में विभिन्न पुलिस अधिकारी पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करना है। इसमें कुल 203 रिक्तियों के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत असम पुलिस में उप-निरीक्षक (निहत्थे शाखा) के 144 पद, एपीआरओ में पुलिस उप-निरीक्षक (संचार) के 7 पद, असम कमांडो बटालियनों के लिए उप-निरीक्षक (सशस्त्र शाखा) के 51 पद, और डीजीसीडी एवं सीजीएचजी, असम के तहत सहायक उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा (जूनियर) का 1 पद पर योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति की जाएगी।

असम पुलिस एसआई भर्ती 2025 रिजल्ट कैसे देखें?

एसएलपीआरबी असम पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के परिणाम जारी कर दिए दए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले असम पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (slprbassam.in) पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर "Recruitment" या "Latest Notifications" सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: "Assam Police SI Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 5: कैप्चा भरें और "Submit" बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
स्टेप 7: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

SLPRB Assam Police SI Result 2025 Direct Link

एसएलपीआरबी एसआई रिजल्ट 2025

एसएलपीआरबी एसआई रिजल्ट चेक करने के इच्छुक उम्मीदवार सुनिश्चित करें कि उनके पास सही रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन डिटेल्स हों। असम पुलिस एसआई परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पास उक्त विवरण होना अनिवार्य है। आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने से पेज खुलने में समय लग सकता है, ऐसे में थोड़ा इंतजार करें। एसएलपीआरबी एसआई रिजल्ट कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी तकनीकी समस्या के लिए उम्मीदवारों को कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच टोल-फ्री नंबर 8108014947 पर संपर्क करने की सलाह दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए असम पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

SLPRB Assam Police SI Result 2025 पीईटी/पीएसटी तिथियां

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, असम पुलिस में एसआई (यूबी), एपीआरओ में एसआई (संचार) पीईटी-पीएसटी महिला उम्मीदवारों के लिए 17 मार्च और पुरुषों के लिए 19, 20 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं असम कमांडो बटालियन में एसआई (एबी) महिला उम्मीदवारों के लिए 18 मार्च 2025 को और असम कमांडो बटालियन में एसआई (एबी) पुरुष उम्मीदवारों के लिए 21 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
SLPRB Assam Police SI Result 2025 declared! Candidates can check their result by visiting slprbassam.in. Check Assam Police SI Result 2025 download link and complete procedure here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+