SBI Clerk Special Recruitment 2026: आज आवेदन का आखिरी मौका, SC/ST/OBC उम्मीदवार ऐसे भरें फॉर्म

एसबीआई (SBI) के स्पेशल क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने का आज, यानी गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को आखिरी मौका है। यह बैकलॉग भर्ती अभियान केवल SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए चलाया जा रहा है। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन विज्ञापन संख्या CRPD/CR/SPLDRIVE/2026-27/16 के तहत जारी किया गया था। फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज रात एसबीआई करियर की वेबसाइट पर दिए गए IBPS रजिस्ट्रेशन लिंक पर बंद हो जाएगी। अंतिम समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने और डॉक्यूमेंट अपलोड में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।

इस भर्ती के लिए योग्यता वर्ग-विशेष रखी गई है। इसमें केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और SC, ST या OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) कैटेगरी से आते हैं। उम्र की बात करें तो 1 अप्रैल 2026 तक उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक पास होना अनिवार्य है। ध्यान दें कि OBC सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद का ही बना होना चाहिए। अभ्यर्थी केवल एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकते हैं और उन्हें वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि यह स्पेशल ड्राइव है, इसे 31 अगस्त 2026 को बंद होने वाली रेगुलर जूनियर एसोसिएट भर्ती से अलग समझें।

SBI Clerk 2026: आवेदन का आखिरी मौका

SBI Clerk 2026 स्पेशल ड्राइव: कुल वैकेंसी और एग्जाम पैटर्न

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस भर्ती के तहत कुल 1,538 संभावित पदों की घोषणा की है, जिनमें SC के लिए 207, ST के लिए 1,219 और OBC के लिए 112 सीटें शामिल हैं। ये सीटें मुख्य रूप से गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और कर्नाटक में उपलब्ध हैं। परीक्षा पैटर्न की बात करें तो प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें तीन अलग-अलग समय वाले सेक्शन होंगे और नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। वहीं मेन्स परीक्षा में 200 अंकों के 190 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रीलिम्स का आयोजन सितंबर 2026 में और मेन्स परीक्षा का आयोजन अक्टूबर या नवंबर 2026 में होना तय हुआ है। प्रोविजनल सेलेक्शन के बाद उम्मीदवारों का लोकल लैंग्वेज टेस्ट लिया जाएगा।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशSCSTOBCकुल
गुजरात289289
महाराष्ट्र165165
मध्य प्रदेश134134
झारखंड14119133
ओडिशा111111
कर्नाटक8535120

SBI Clerk 2026 स्पेशल ड्राइव: IBPS पोर्टल पर आवेदन का तरीका, फीस और हेल्पलाइन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले 'Current Openings' सेक्शन में जाएं, स्पेशल ड्राइव सिलेक्ट करें और 'Apply Online' पर क्लिक करें। इसके बाद IBPS पोर्टल पर 'New Registration' चुनें, अपनी जानकारी भरें और फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान व हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन फीस जमा करें। SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिकों के लिए कोई फीस (Nil) नहीं है, जबकि OBC उम्मीदवारों को 750 रुपये देने होंगे। अगर पेमेंट फेल हो जाता है तो दोबारा रजिस्ट्रेशन करके फीस भरें और ई-रिसीप्ट प्रिंट कर लें। रजिस्ट्रेशन, एडिटिंग और फीस भुगतान की विंडो आज समाप्त हो जाएगी, हालांकि भरा हुआ आवेदन पत्र 11 सितंबर 2026 तक प्रिंट किया जा सकता है। किसी भी सहायता के लिए कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 022-22820427 पर संपर्क करें।

SBI Clerk 2026 स्पेशल ड्राइव: फोटो का साइज और रिजेक्शन से बचने के टिप्स

फॉर्म रिजेक्ट होने से बचाने के लिए डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉर्मेट में ही अपलोड करें। पासपोर्ट साइज फोटो 200×230 पिक्सल और 20–50 kb साइज में हल्की बैकग्राउंड वाली होनी चाहिए। सिग्नेचर का साइज 140×60 पिक्सल और 10–20 kb रखें (ध्यान रहे कैपिटल अक्षरों में साइन न करें)। बाएं हाथ के अंगूठे का निशान 240×240 पिक्सल और 20–50 kb में होना चाहिए। वहीं हैंडरिटन डिक्लेरेशन 800×400 पिक्सल और 50–100 kb का होना अनिवार्य है। सभी डॉक्यूमेंट्स की एक कॉपी पास रखें और आखिरी समय के ट्रैफिक से बचने के लिए समय रहते फॉर्म जमा कर दें। OBC सर्टिफिकेट की तारीख गलत होने या धुंधली फोटो अपलोड करने पर आवेदन अक्सर खारिज कर दिया जाता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+