SBI Clerk Mains Result 2018: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित की गई क्लर्क मुख्य परीक्षा (SBI Clerk Mains 2018) के रिजल्ट का इंतजार कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2018 (SBI Clerk Mains 2018) के रिजल्ट 22 सितंबर 2018 को ऑफिसियल वेबसाइट पर घोषित कर दिये जाएंगे। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बैंक की अधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर देख सकते है। आपको बता दें कि एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2018 पिछले साल 4 अगस्त 2017 को देश भर में आयोजित की गई थी। काफी लंबे समय से इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन अब बताया जा रहा है कि SBI Clerk Mains 2018 का रिजल्ट 22 सितंबर को घोषित किया जाएगा।

एसबीआई द्वारा आयोजित की जाने वाले मुख्य परीक्षा प्रीलिम्स परीक्षा के बाद आयोजित की जाती है। जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स परीक्षा में पास होते है केवल वे ही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठ सकते है। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में जनरल और फाइनेंसियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, संख्यात्मक योग्यता, तर्क शक्ति और कंप्यूटर योग्यता का टेस्ट लिया जाता है। इस परीक्षा में 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाता हगै। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2018 का रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें।
रिजल्ट आने के बाद ऐसे चेक करें (SBI Clerk Mains Result 2018)-
अगर आप एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2018 का रिजल्ट देखना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sbi.co.in/careers पर जाएं।
स्टेप-02
अब RECRUITMENT पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब स्क्रॉल डाउन करके नीचे जाएं।
स्टेप-04
अब एसबीआई क्लर्क मैन्स रिजल्ट 2018 की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-05
आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें अपना रिजल्ट देख सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











