SBI Clerk Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब अपनी तैयारी तेज कर दें। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जूनियर एसोसिएट्स भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया गया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हाल ही में जूनियर एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने वाला है। एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क प्रवेश पत्र एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई क्लर्क पदों के लिए भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड की उपलब्धता और परीक्षा कार्यक्रम दोनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए एसबीआई के आधिकारिक पोर्टल sbi.co.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के कॉल लेटर 10 फरवरी 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि एसबीआई जूनियर एसोसिएट परीक्षाएं 22 फरवरी, 27, 28 और 1 मार्च 2025 को होने वाली हैं। एसबीआई की वेबसाइट पर आधिकारिक बयान के अनुसार, "प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने की संभावित तिथियां 22, 27, 28 फरवरी 2025 और 1 मार्च 2025 हैं। प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक 10 फरवरी 2025 तक बैंक की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयार रहें।"
एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए प्रक्रिया सरल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपने एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1- सबसे पहले उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाना होगा
चरण 2- होमपेज पर करियर लिंक का चयन करना होगा।
चरण 3- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां "करंट ओपनिंग्स" लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 4- विकल्पों में से "एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024" लिंक ढूंढ़ें और उस पर क्लिक करें।
चरण 5- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करने और उन्हें सबमिट करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6- एडमिट कार्ड की सटीकता की जाँच करें, उसे डाउनलोड करें
चरण 7- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास रखें।
एसबीआई क्लर्क ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों का वस्तुनिष्ठ परीक्षण शामिल होंगे। इसे तीन खंडों में विभाजित किया गया है - अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता, जो कि एक घंटे के समय के लिए निर्धारित हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि गलत उत्तरों पर नकारात्मक अंकन लागू होगा, जिसमें गलत उत्तरों के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक का एक-चौथाई हिस्सा काटा जाएगा। हालांकि व्यक्तिगत परीक्षणों या कुल अंकों के लिए कोई निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक नहीं हैं।
गौरतलब हो कि एसबीआई ने संगठन में 13,735 जूनियर एसोसिएट पदों को भरने के उद्देश्य से इस भर्ती अभियान की घोषणा की है। एसबीआई पंजीकरण प्रक्रिया बीते 17 दिसंबर को शुरू हुई और 7 जनवरी 2025 को समाप्त हुई। एसबीआई क्लर्क प्री-ट्रेनिंग एडमिट कार्ड भी पिछले सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया था। अधिक जानकारी या अपडेट चाहने वाले उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखने की सलाह दी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











