Sage IT स्कॉलरशिप इंडिया 2025 के लिए आवेदन शुरू, विजेता को मिलेगा 50 हजार का Cash Prize

Sage IT Scholarship India 2025: सेज आईटी स्कॉलरशिप इंडिया 2025 एक उत्कृष्ट पहल है, जिसे Sage IT नामक एक निजी वैश्विक संगठन द्वारा शुरू किया गया है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य भारतीय युवाओं को स्मार्ट इनोवेशन और पर्यावरण संरक्षण जैसे समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा करने का अवसर देना है।

Sage IT स्कॉलरशिप इंडिया 2025 के लिए आवेदन शुरू, विजेता को मिलेगा 50 हजार का Cash Prize

यह स्कॉलरशिप स्नातक और परास्नातक छात्रों के लिए उपलब्ध है, जो एक लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर ₹50,000 की एकमुश्त पुरस्कार राशि जीत सकते हैं।

बता दें कि यह स्कॉलरशिप न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि युवाओं को अपने विचारों को प्रस्तुत करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक मंच भी देती है। यदि आप भी क्रिएटिव सोच रखके हैं और जीवन में कुछ क्रिएटिव कना भी चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए है।

सेज आईटी स्कॉलरशिप 2025: महत्वपूर्ण तिथि

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मई 2025
  • परिणाम तिथि: 5 जून 2025

सेज आईटी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता (Eligibility)

सेज आईटी स्कॉलरशिप में भाग लेने के लिए छात्र को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:

प्रतिभागी भारत का नागरिक/कानूनी निवासी होना चाहिए।
प्रतिभागी की आयु 17 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
किसी मान्यता प्राप्त भारतीय कॉलेज या विश्वविद्यालय में नियमित या अंशकालिक स्नातक/परास्नातक छात्र होना चाहिए दिए गए विषय पर एक लेख प्रस्तुत करना होगा: "व्यवसाय, उद्योग और व्यक्ति स्मार्ट नवाचारों का उपयोग हरित भविष्य के लिए कैसे करते हैं? लेख में तकनीक की समझ और उसके वास्तविक जीवन में उपयोग के उदाहरण स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किए गए हों, साथ ही लेख मौलिक और रोचक होना चाहिए।

यदि आप ईमेल के माध्यम से लेख भेज रहे हैं, तो ईमेल की बॉडी में निम्नलिखित विवरण शामिल करें:

• पूरा नाम
• ईमेल पता
• जन्म तिथि
• पोस्टल पता
• शहर
• राज्य
• कॉलेज/विश्वविद्यालय का नाम
• अध्ययन का क्षेत्र

नियम और शर्तें (Terms and Conditions)

  • प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही लेख भेज सकता है।
  • लेख मौलिक और आकर्षक होना चाहिए।
  • लेखन शैली, व्याकरणिक शुद्धता और कहानी की प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
  • यदि लेख में किसी भी प्रकार की नकल पाई जाती है, तो वह स्वतः ही अयोग्य करार दिया जाएगा।

नोट: यदि लेख उपरोक्त किसी भी शर्त को पूरा नहीं करता, तो उसे बिना किसी सूचना के अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

सेज आईटी स्कॉलरशिप के लाभ (Benefits) क्या है?

सेज आईटी स्कॉलरशिप जीतने वाले विजेता को ₹50,000 की एकमुश्त पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह न केवल आर्थिक सहायता है, बल्कि छात्र की लेखन क्षमता और विचारशीलता को भी मान्यता प्रदान करता है।

सेज आईटी स्कॉलरशिप के लिए कैसे करें आवेदन?

स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए इच्छुक व योग्य छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1: 'Apply Now' बटन पर क्लिक करें।
चरण 2: डैशबोर्ड के दाईं ओर दिए गए 'Register’ बटन पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरें और रजिस्टर करें। (यदि पहले से रजिस्टर हैं, तो ईमेल आईडी से लॉग इन करें।)
चरण 3: स्कॉलरशिप से संबंधित सभी विवरण पढ़ें और 'Apply Now’ पर क्लिक करें।
चरण 4: आवश्यक जानकारी भरें, प्राइवेसी पॉलिसी से सहमति दें, और 'Submit' पर क्लिक करें।

सेज आईटी स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required)

सेज आई छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र प्रतिभागियों को निम्नलिखित दस्तावेज़ जमा करने होंगे:

  • आयु प्रमाण पत्र
  • प्रवेश प्रमाण पत्र (कॉलेज/विश्वविद्यालय से)
  • 1,000 से 1,500 शब्दों में वर्ड डॉक्यूमेंट प्रारूप में लेख

महत्वपूर्ण: फाइल का नाम इस प्रारूप में होना चाहिए – (Title)(First Name)(Last Name)_(University Name)

सेज आईटी स्कॉलरशिप इंडिया 2025 के लिए चयन मानदंड क्या है?

स्कॉलरशिप के विजेता का चयन Forbes Technology और Business Councils के विशेषज्ञों के एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा प्रस्तुत लेखों की गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद पैनल के सदस्यों द्वारा वोटिंग के माध्यम से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

सेज आईटी स्कॉलरशिप इंडिया 2025 से संपर्क करने के लिए विवरण निम्न प्रकार है-

Sage IT
6वीं मंज़िल, श्यामला टावर्स,
136, अरिकोट रोड, सालिग्रामम,
चेन्नई - 600093
ईमेल: [email protected]

स्कॉलरशिप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप Buddy4Study की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Sage IT Scholarship India 2025 is an excellent initiative launched by a private global organization called Sage IT. The aim of this scholarship is to give Indian youth an opportunity to share their views on contemporary topics like smart innovation and environmental protection.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+