RSKMP Result 2025 (OUT): एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर जारी, कैसे डाउनलोड करें, लिंक यहां

RSKMP Result 2025 (OUT): मध्य प्रदेश राज्य के कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 22 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब खत्म हुआ। आज, 28 मार्च, 2025 को मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने 1 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं।

एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस वर्ष एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 के अनुसार कुल 92.70 प्रतिशत छात्र आरएसकेएमपी कक्षा 5 परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं आरएसकेएमपी कक्षा 8वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 की बात करें तो करीब 90.02 प्रतिशत छात्रों ने सफलतापूर्ण परीक्षा पास की है।

आरएसकेएमपी कक्षा 5, 8 रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए विवरण

मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए छात्र अपने परीक्षा परिणाम एमपी राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। एमपी कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्द्ध हैं। छात्र या अभिभावक रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करके मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट के माध्यम से छात्र यह जान सकते हैं कि उन्होंने अपनी संबंधित परीक्षाओं में कैसा प्रदर्शन किया। एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आवश्यक जानकारी यहां दी गई है-

  • रोल नंबर
  • कैप्चा कोड

MP Board 5th, 8th Result 2025 कितने छात्र हुए उपस्थित

एमपी कक्षा 5वीं, 8वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, जिनमें सरकारी, निजी और पंजीकृत मदरसा स्कूल शामिल हैं। कक्षा 5 एवं 8 की परीक्षाओं में लगभग 22,85,000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया और परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए। कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं बीते 24 फ़रवरी से 5 मार्च 2025 तक राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। निष्पक्ष और सटीक मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य में 322 केंद्रों पर 1,19,000 से ज़्यादा मूल्यांकनकर्ता ने परीक्षा की निगरानी की।

एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) द्वारा एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं। नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया :

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in या mpresults.nic.in पर जाएं
चरण 2: रिजल्ट लिंक "MP Board Class 5th Result 2025" या "MP Board Class 8th Result 2025" पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। दिए गए कैप्चा कोड भरें।
चरण 4: "सबमिट" बटन पर क्लिक करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकते हैं।
चरण 5: आरएसकेएमपी कक्षा 5वीं, 8वीं रिजल्ट डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के लिए एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट पीडीएफ प्रिंट आउट लें।

MP Board 5th, 8th Result 2025 Direct Link

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
आरएसकेएमपी परिणाम 2025 घोषित! एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट www.rskmp.in पर जारी किया गया है। एमपीबीएसई रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक जानें।
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+