RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे में ग्रूप डी श्रेणी में नौकरी चाहिए तो एक मिनट और ना गवाएं, क्योंकि आरआरबी ग्रूप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 01 मार्च 2025 है। आरआरबी लेवल 1 भर्ती 2025 के लिए आवेदन जमा करने की अवधि 1 मार्च, 2025 को समाप्त होगी।

गौरतलब हो कि रेलवे ग्रूप डी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 32,438 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें से एक पद सुरक्षित करने का लक्ष्य रखने वालें अभ्यर्थियों के पास आरआरबी की आधिकारिक साइटों के माध्यम से आवेदन करने का आज अंतिम अवसर है। रेलवे ग्रूप डी भर्ती अभियान के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं।
आवेदन शुल्क
आरआरबी ग्रूप डी भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को 500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और एससी/एसटी/अल्पसंख्यक समुदाय/आर्थिक पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क लागू है। आवेदन शुल्क को इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।
आरआरबी ग्रूप डी भर्ती 2024 महत्वपूर्ण तिथि
संभावित आवेदक आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर सीधे लिंक पर जाकर आरआरबी लेवल 1 भर्ती 2025 को नेविगेट कर सकते हैं। रेलवे भर्ती ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के बाद आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2025 तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, 4 मार्च से 13 मार्च, 2025 के बीच आवेदन में संशोधन करने का अवसर भी दिया जाएगा।
रिक्तियों की संख्या
गौरतलब हो कि इस व्यापक भर्ती अभियान का उद्देश्य संगठन के भीतर 32,438 लेवल 1 पदों को भरना है। लिखित परीक्षा में 90 मिनट के भीतर 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसमें नकारात्मक अंकन योजना होगी, जहां प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। न्यूनतम योग्यता अंक श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग हैं। यूआर और ईडब्ल्यूएस 40%, और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एससी और एसटी 30% अंक प्राप्त करने होंगे।
RRB Group D Recruitment 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज़
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- हाल ही में खींचा गया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- साफ और स्पष्ट डिजिटल हस्ताक्षर
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- ITI प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
- निवास प्रमाण पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PWD उम्मीदवारों के लिए)
- पूर्व सैनिकों के लिए सेवा प्रमाण पत्र
- रेलवे कर्मचारियों के लिए NOC (यदि लागू हो)
RRB Group D Vacancy 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया
आरआरबी ग्रूप डी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-
स्टेप 1: सबसे पहले, रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाए।
स्टेप 2: होमपेज पर "RRB Group D 2025 Recruitment" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो "New Registration" पर क्लिक करें और अपना नाम, ईमेल, और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4: लॉगिन करें और आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें
स्टेप 5: आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6: आवेदन शुल्क का भुगतान करें
स्टेप 7: सभी विवरण सही से भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 8: भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।


Click it and Unblock the Notifications











