RRB Group D Admit Card: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने 22 से 26 अक्टूबर 2018 के बीच होने वाली परीक्षा रेल्वे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा (RRB Group D) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। अगर आप 22 से 26 अक्टूबर के बीच होने वाली ग्रुप-डी की परीक्षा में बैठने जा रहे है तो ऑफिसियल वेबसाइट http://indianrailways.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ग्रुप डी के अंतर्गत कुल 62907 रिक्त पदों के लिए भर्ती होने की अधिकारिक अधिसूचना मार्च महीने में जारी की गई थी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं और आईटीआई पास की योग्यता निर्धारित की गई थी। ग्रुप-डी के अंतर्गत ट्रैक मेंटेनर, गेटमैन, पॉइंट्समैन, इलेक्ट्रिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग सिग्नल और दूरसंचार में हेल्पर, पोर्टर्स जैसे पदों पर वैकेंसी निकली गई थी। वहीं ग्रुप डी के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को वेतन 18,000 रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। अगर आप अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते है तो अपने जोन के बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

यहां से करें ग्रुप डी के एडमिट कार्ड डाउनलोड (RRB Group D Admit Card)-
-आरआरबी अहमदाबाद- http://www.rrbahmedabad.gov.in
-आरआरबी अजमेर- http://rrbajmer.gov.in
-आरआरबी अलाहाबाद- http://rrbald.gov.in
-आरआरबी बैंगलोर- http://www.rrbbnc.gov.in
-आरआरबी भोपाल- http://www.rrbbpl.nic.in
-आरआरबी भुवनेश्वर- http://www.rrbbbs.gov.in
-आरआरबी बिलासपुर- http://www.rrbbilaspur.gov.in
-आरआरबी चंडीगढ़- http://www.rrbcdg.gov.in
-आरआरबी चेन्नई- http://www.rrbchennai.gov.in
-आरआरबी गोरखपुर- http://www.rrbgkp.gov.in
-आरआरबी गुवाहाटी- http://www.rrbguwahati.gov.in
-आरआरबी जम्मु- http://www.rrbjammu.nic.in
-आरआरबी कोलकाता- http://www.rrbkolkata.gov.in
-आरआरबी मलाडा- http://www.rrbmalda.gov.in
-आरआरबी मुंबई- http://www.rrbmumbai.gov.in
-आरआरबी मुजफ्फरपुर- http://www.rrbmuzaffarpur.gov.in
-आरआरबी पटना- http://www.rrbpatna.gov.in
-आरआरबी रांची- http://rrbranchi.gov.in
-आरआरबी सिकंदराबाद- http://rrbsecunderabad.nic.in
-आरआरबी सिलीगुड़ी- http://www.rrbsiliguri.org
-आरआरबी त्रिवेंद्रम- http://rrbthiruvananthapuram.gov.in


Click it and Unblock the Notifications











