RRB APL Result 2024: असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा रिजल्ट जारी, 25,271 उत्तीर्ण, लिंक यहां

RRB APL Result 2024 (OUT): आरआरबी एपीएल परीक्षा में भाग ले चुके उम्मीदवार अपने रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार खत्म हुआ। बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज 26 फरवरी 2025 को सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर सहायक लोको पायलट परीक्षा रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया।

आसान चरणों से कैसे डाउनलोड करें आरआरबी एपीएल रिजल्ट 2024?

आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के तहत कुल 25,271 उम्मीदवारों का चयन किया गया। आरआरबी एपीएल रिजल्ट के अंतर्गत 25,271 उम्मीदवारों को स्टेज 2 परीक्षा के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार अपने आरआरबी एपीएल रिजल्ट 2024 आरआरबी मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट rrbmumbai.gov.in पर चेक कर सकते हैं। आरआरबी द्वारा 27 फरवरी को दोपहर 3 बजे से स्कोरकार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। एपीएल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

गौरतलब हो कि आरआरबी ने 19 और 20 मार्च को एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा की तिथियां निर्धारित की हैं। रेलवे बोर्ड परीक्षा के लिए शहर की सूचना पर्ची 10 दिन पहले जारी करेगा, ताकि उम्मीदवारों को पहले से अच्छी तरह से सूचित किया जा सके। यह कदम सहायक लोको पायलट के पद के लिए इच्छुक अनंतिम उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है।

RRB ALP Result 2024 Direct Link

ऐसे डाउनलोड करें RRB ALP Result 2024

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर उम्मीदवार अपने एपीएल रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-

चरण 1: आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: "RRB ALP Result 2024" लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें। कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
चरण 4: रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
चरण 5: भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट लें।

RRB APL Cut-off 2024 आरआरबी एपीएल कटऑफ

अपने प्रदर्शन का आकलन करने के इच्छुक उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए सामान्यीकृत कट-ऑफ अंकों का संदर्भ ले सकते हैं। यह विभिन्न श्रेणियों में अलग-अलग होते हैं।

ओपन श्रेणी के अनारक्षित उम्मीदवारों को लिए कट-ऑफ 57.17514 है, जबकि एक्सएसएम श्रेणी के अनारक्षित उम्मीदवारों को लिए कट-ऑफ 40.21201 है।

ओपन श्रेणी के अनुसूचित जाति उम्मीदवारों को लिए कट-ऑफ 36.68775 है, जबकि एक्सएसएम श्रेणी के अनुसूचित जाति उम्मीदवारों को लिए कट-ऑफ 40.26785 है।

ओपन श्रेणी के अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों को लिए कट-ऑफ 30.48695 है।

ओपन श्रेणी के ओबीसी उम्मीदवारों को लिए कट-ऑफ 44.08769 है, जबकि एक्सएसएम श्रेणी के ओबीसी उम्मीदवारों को लिए कट-ऑफ 31.25524 है।

ओपन श्रेणी के ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को लिए कट-ऑफ 40.17738 है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
RRB APL Result 2024 declared! Candidates can check their result by visiting rrbmumbai.gov.in. Know the process to check and download RRB Mumbai APL result, direct link and other important information.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+