RRB ALP Recruitment 2025 CBT 2 Exam Schedule: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी 2 की तिथियां घोषित कर दी हैं। आरआरबी एएलपी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार सीबीटी 2 परीक्षाएं 19 मार्च और 20 मार्च 2025 को आयोजित की जाएंगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सहायक लोको पायलट भर्ती के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को देखने की सलाह दी गई है। बता दें कि आरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा सीबीटी 1 रिजल्ट बीते 26 फरवरी को जारी किए गए। असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा रिजल्ट के बाद 27 फरवरी 2025 को आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 स्कोरकार्ड 2025 जारी किए गए।
गौरतलब हो कि आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई। आरआरबी एएलपी भर्ती के अंतर्गत चयनित योग्य सहायक लोको पायलट को मासिक वेतन के रूप में 19,900 रुपये बेसिक सैलरी प्रतिमाह दी जाएगी। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा शेड्यूल के साथ ही आरआरबी जेई, डीएमएस, सीएमए सहित अन्य पदों की सीबीटी 2 परीक्षा की तिथियों को रिशेड्यूल किया गया है।
RRB ALP, JE Recruitment 2024 महत्वपूर्ण तिथियां
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना के माध्यम से आरआरबी एएलपी, जेई भर्ती 2024 के तहत सीबीटी 2 परीक्षा तिथियां जारी की गई। एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा तिथि 19 और 20 मार्च 2024 हैं। वहीं आरआरबी जेई, डीएमएस, सीएमए सीबीटी 2 परीक्षा तिथियां जल्द ही घोषित की जाएगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा शहर, तिथि और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण परीक्षा से 10 दिन पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दें कि आरआरबी एएलपी ई-कॉल लेटर या एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की आधार कार्ड के माध्यम से बायोमेट्रिक पहचान सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मूल आधार कार्ड या ई-वेरीफाइड आधार की प्रिंट कॉपी लाना अनिवार्य है। यदि अभी तक आधार सत्यापन नहीं किया है, तो उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके इसे पूरा कर लें। आरआरबी ने उम्मीदवारों को सतर्क रहने और केवल आधिकारिक वेबसाइटों से ही जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है। किसी भी फर्जी वादों और दलालों से बचें।
RRB ALP, JE Vacancy 2024 रिक्तियों का विवरण
आरआरबी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती 2024 अभियान के तहत संगठन में कुल 18,799 पद पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि पहले 5,696 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होनी थी, जो बाद में ज़ोनल रेलवेज़ की मांग पर बढ़ाए गए।
वहीं आरआरबी जूनियर इंजीनियर पदों पर रिक्तियों की बात करें तो आरआरबी जेई भर्ती 2024 अभियान के तहत संगठन में कुल 7,951 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें आरआरबी जूनियर इंजीनियर, डिपोट मैटेरियल सुप्रीटेंडेंट, कैमिकल एवं मैटलॉजिकल असिस्टेंट पदों के लिए 7,934 रिक्तियां, केमिकल सुपरवाइज़र / रिसर्च और मेटलर्जिकल सुपरवाइज़र / रिसर्च पदों के लिए 17 रिक्तियां घोषित की गई हैं। उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण एवं लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











