RPSC Librarian Admit Card 2024: आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग कल यानी 13 फरवरी, 2025 को लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 जारी करने वाला है। राजस्थान लाइब्रेरियन लिखित परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरपीएससी के आधिकारिक पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपने आरपीएससी लाइब्रेरियन हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

आरपीएससी आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा 2024 आगामी 16 फरवरी 2025 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आरपीएससी लाइब्रेरियन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2 बजकर 30 मिनट से लेकर 4 बज कर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी।
बता दें राजस्थान में लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती के लिए लिए ग्रेड 2 परीक्षा कुल 400 अंकों पर आधारित होगी। परीक्षा को दो पेपरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक पेपर के लिए 200 अंक आवंटित हैं। प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। बता दें कि प्रश्न के लिए नकरात्मक अंकन भी लागू है। हर एक गलत प्रश्न के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।
आरपीएससी लाइब्रेरियन हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें
आरपीएससी लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को सरल प्रक्रिया का पालन करना होगा। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आरपीएससी लाइब्रेरियन हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
चरण 1- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं
चरण 2- होम पेज पर मौजूद आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2024 के लिए निर्दिष्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
चरण 4- सबमिट करें, स्क्रीन पर आरपीएससी एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा
चरण 5- आरपीएससी लाइब्रेरियन हॉल टिकट डाउनलोड और प्रिंट करें।
नोट- उम्मीदवारों के लिए सत्यापन उद्देश्यों के लिए परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाना महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा उम्मीदवारों को पहचान सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर एक वैध, मूल आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसमें हाल ही में ली गई स्पष्ट तस्वीर होनी चाहिए। यदि आधार कार्ड पर लगी तस्वीर पुरानी या अस्पष्ट है, तो उम्मीदवार वैकल्पिक रूप से कोई अन्य वैध फोटो पहचान प्रमाण, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड ला सकते हैं, बशर्ते उसमें हाल ही की स्पष्ट तस्वीर हो।
गौरतलब हो कि आरपीएससी ने 9 फरवरी 2025 से परीक्षा शहर का विवरण भी उपलब्ध करा दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यह जानकारी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान से संगठन में करीब 300 लाइब्रेरियन पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए पंजीकरण अवधि 20 फरवरी से 20 मार्च 2024 तक थी। आरपीएससी लाइब्रेरियन लिखित परीक्षा 16 फरवरी 2025 को निर्धारित है।


Click it and Unblock the Notifications











