Rojgar Mela 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी, 2024 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त युवकों को 1 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नई दिल्ली में एकीकृत परिसर "कर्मयोगी भवन" के प्रथम चरण की आधारशिला भी रखेंगे। यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न हिस्सों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा।

रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों में भर्तियां हो रही हैं और राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेश इस पहल का समर्थन कर रहे हैं। नवनियुक्त युवा विभिन्न मंत्रालयों/विभागों जैसे राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, रक्षा मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, जनजातीय मामलों के मंत्रालय और रेलवे मंत्रालय में विभिन्न पदों पर भर्ती होकर सरकार में शामिल होंगे।
रोजगार मेला देश में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोज़गार मेले से रोज़गार सृजन में बढ़ोतरी होगी और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में प्रत्यक्ष भागीदारी के लिए लाभकारी अवसर मिलेंगे।
नवनियुक्तों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल 'कर्मयोगी प्रारंभ' के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है, जहां 'कहीं भी किसी भी डिवाइस' सीखने के प्रारूप के लिए 880 से अधिक ई-लर्निंग कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं।
प्रधानमंत्री रोजगार मेले में शामिल होने की योग्यता क्या है?
आपको बता दें कि ये रोज़गार मेले आमतौर पर राष्ट्रीय कौशल अर्हता ढांचा (एनएसक्यूएफ) प्रशिक्षण तथा प्रमाणित उम्मीदवारों सहित 8वीं/10वीं/12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक आदि युवाओं की शैक्षणिक योग्यता वाले 18-35 वर्ष के युवाओं की आवश्यकता पूरी करते हैं। प्रिंट विज्ञापन, बल्क एसएमएस, सोशल मीडिया सहित विभिन्न चैनलों के माध्यम से और रोज़गार मेले के जिलों में तथा आसपास के कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर कार्यशालाओं के माध्यम से रोज़गार मेले हेतु जॉब सिकर्स में सचेतना पैदा की जाती है तथा उन्हें मेले में शामिल किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











