RBSE 12th Result: आज आएगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि 12वीं बोर्ड आज (23 मई) शाम 6:15 बजे तक घोषित किया जा सकता है।

By Sudhir

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) से 12वीं की परीक्षा देकर रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। जी हाँ बताया जा रहा है कि 12वीं बोर्ड आज (23 मई) शाम 6:15 बजे तक घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट देखने के लिए आपको राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ऑफिसियल वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in या http://rajresults.nic.in पर जाना होगा। इसके अलावा आप एसएमएस और ईमेल आदि के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते है।

RBSE 12th Result: आज आएगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

आपको बता दें कि इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 8 लाख 26 हजार 570 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें कला संकाय से 5 लाख 37 हजार 259, कॉमर्स से 42 हजार 665 और विज्ञान संकाय से 2 लाख 46 हजार 254 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। पिछले सत्र की बात करें तो राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 8 जून को जारी किया था। जिसमें साइंस स्ट्रीम के 90.36 फीसदी छात्र और कॉमर्स स्ट्रीम के 90.88 फीसदी छात्र पास हुए थे। बोर्ड को इस साल भी 12वीं के अच्छे रिजल्ट आने की उम्मीद है।

एसएमएस के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट-

अगर आप एसएमएस के जरिए 12वीं का रिजल्ट देखना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करें-

-राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट देखने के लिए मैसेज बॉक्स में RESULTRAJ12ARoll No. लिखकर 56263 पर भेजे आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर होगा।

-राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट देखने के लिए मैसेज बॉक्स में RESULTRAJ12SRoll No. लिखकर 56263 पर भेजे आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर होगा।

-राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट देखने के लिए मैसेज बॉक्स में RESULTRAJ12CRoll No. लिखकर 56263 पर भेजे आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर होगा।

वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट-

रिजल्ट आने के बाद इन स्टेप्स को फॉलों करके अपना रिजल्ट देख सकते है-

स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in या http://rajresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप-02
उसके बाद 12वीं का रिजल्ट देखना है तो 12वीं की लिंक पर जाएं।

स्टेप-03
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप-04
अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

ये भी पढ़ें- 12वीं में कम मार्क्स आए हैं तो करें ये 5 कोर्स, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि 12वीं बोर्ड आज (23 मई) शाम 6:15 बजे तक घोषित किया जा सकता है। Rajasthan Board of Secondary Education 12th result can be declared today. It is being told that the 12th board can be declared today (May 23) at 6:15 pm. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+