अगर आप राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) से 12वीं आर्ट्स विषय की परीक्षा देकर रिजल्ट का इंतजार कर रहे है तो आपका इंतजार आज खत्म हो सकता है। जी हाँ बताया जा रहा है कि 12वीं बोर्ड आर्ट्स विषय का रिजल्ट आज (01 जून) शाम 6:15 बजे तक घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट देखने के लिए आपको राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ऑफिसियल वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in या http://rajresults.nic.in पर जाना होगा। इसके अलावा आप एसएमएस और ईमेल आदि के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते है।

आपको बता दें कि इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कला संकाय से 5 लाख 37 हजार 259 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। पिछले सत्र की बात करें तो राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 8 जून को जारी किया था। बोर्ड को इस साल भी 12वीं के अच्छे रिजल्ट आने की उम्मीद है। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट 23 मई को जारी कर दिए है। उसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम के परीक्षार्थियों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। इस 12वीं साइंस का रिजल्ट 86.69 फीसदी रहा है वहीं कॉमर्स विषय में 91.09 फीसदी छात्र पास हुए है। अब देखना है कि आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट क्या नतीजे लेकर आता है।
एसएमएस के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट-
अगर आप एसएमएस के जरिए 12वीं का रिजल्ट देखना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करें-
-राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट देखने के लिए मैसेज बॉक्स में RESULTRAJ12ARoll No. लिखकर 56263 पर भेजे आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर होगा।
वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट-
रिजल्ट आने के बाद इन स्टेप्स को फॉलों करके अपना रिजल्ट देख सकते है-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप-02
उसके बाद 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट देखने के लिए "Senior Secondary (arts) - 2018 Result" लिंक पर करें।
स्टेप-03
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप-04
अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।


Click it and Unblock the Notifications











