RTE Lottery Result: राजस्थान आरटीई प्रवेश लॉटरी रिजल्ट rajpsp.nic.in पर घोषि, लिंक चेक करें

Rajasthan RTE Lottery Result 2025: राजस्थान में आरटीई प्रवेश के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभिभावकों ने आज चैन की सांस ली। दरअसल, आज, बुधवार, राजस्थान में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा राजस्थान आरटीई लॉटरी परिणामों की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2025 के लिए राजस्थान आरटीई रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए।

राजस्थान आरटीई प्रवेश लॉटरी रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा इस घोषणा के बाद अब राजस्थान आरटीई के तहत प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in के माध्यम से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि आधिकारिक लिंक rajpsp.nic.in के माध्यम से अभिभावक बच्चे के एडमिशन स्टेटस की ऑनलाइन जांच कर सकते हैं।

मालूम हो कि यह पहल शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम का हिस्सा है। आरटीई का उद्देश्य राज्य के स्कूलों में निष्पक्ष और न्यायसंगत प्रवेश सुनिश्चित करना है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि लॉटरी के लिए पात्रता का निर्धारण पहले ही किया गया था। बच्चे की उम्र सीमा समेत अन्य आवश्यकत योग्यता के आधार पर उन्हें प्राथमिकता दी गई एवं राजस्थान आरटीई प्रवेश लॉटरी के लिए चयन पर विचार किया गया। इस बीच राजस्थान आरटीई के तहत प्रवेश पाने के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा ना करने वालों को उनके चयन ना होने के कारण भी बताए गए।

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, राजस्थान आरटीई के तहत प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप देने और अगले चरण के लिए लॉटरी के माध्यम से चयन किए गए छात्रों को आगामी 15 अप्रैल 2025 तक अपने चुने हुए स्कूलों में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। साथ ही उन्हें स्कूल में आवश्यक दस्तावेज जमा करना होगा।

राजस्थान आरटीई प्रवेश लॉटरी रिजल्ट 2025 सीट अलॉटमेंट की अवधि

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान आरटीई प्रवेश लॉटरी रिजल्ट 2025 के बाद पहले राउंड का सीट आवंटन 9 मई से 15 जुलाई, 2025 तक चलेगा। इसके बाद सेकेंड राउंड का आयोजन आगामी 16 जुलाई 2025 से लेकर 5 अगस्त 2025 तक किया जाएगा। इस लॉटरी सिस्टम के माध्यम से पात्र छात्रों को पीपी 3 और कक्षा 1 के लिए चुना जाएगा। बता दें कि पीपी 3 के अंतर्गत छात्रों की आयु आयु 3-4 वर्ष और कक्षा 1 के लिए छात्रों की आयु 6-7 वर्ष होनी चाहिए।

राजस्थान आरटीई प्रवेश लॉटरी रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

राजस्थान आरटीई लॉटरी परिणाम 2025 चेक करने के लिए अभिभावकों को कुछ सरल चरणों का पालन करना होगा। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर राजस्थान आरटीई लॉटरी रिजल्ट 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएं।
चरण 2: लॉटरी परिणामों के लिए प्रासंगिक लिंक ढूंढें और लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: नए पृष्ठ पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
चरण 4: जानकारी सबमिट करने के बाद, परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
चरण 5: राजस्थान आरटीई लॉटरी परिणाम 2025 पीडीएफ डीउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम पृष्ठ का एक प्रिंट आउट ले लें।

Rajasthan RTE Lottery Result 2025 direct link

राजस्थान आरटीई प्रवेश लॉटरी रिजल्ट 2025 के बाद क्या?

राजस्थान आरटीई प्रवेश लॉटरी रिजल्ट 2025 के अंतर्गत ऑनलाइन रिपोर्टिंग और दस्तावेज़ सुधार के लिए शेड्यूल निर्धारित किया गया है। इसके लिए अभिभावकों के पास आज यानी 9 अप्रैल से लेकर आगमी 15 अप्रैल, 2025 तक का समय है। वे इस दौरान पूर्व में चयन किए गए अपने स्कूल के चयन को बदल सकते हैं। वहीं जबकि राजस्थान आरटीई प्रवेश लॉटरी रिजल्ट 2025 के तहत दस्तावेज़ सुधार के लिए विंडो रिजल्ट जारी होने की तिथि यानी 9 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2025 तक खुली है। शेष सभी आवेदन 22 अप्रैल 2025 तक ऑटो वेरिफाई किए जाएंगे।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Rajasthan RTE Lottery Result 2025 has been declared. Candidates can check RTE Lottery Result from direct link by visiting rajpsp.nic.in. Know how to check result.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+