राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन ऑपरेटर और कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 1469 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 1378 पद ऑपरेटर और 91 पद ड्राइवर के लिए आरक्षित हैं।

जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल 2025 से 17 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान CTO/CD भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
• ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 28 अप्रैल 2025
• ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17 मई 2025
• आवेदन सुधार की तिथि: 18 से 20 मई 2025
• परीक्षा तिथि: जून-जुलाई 2025 (ऑफलाइन OMR आधारित)
• एडमिट कार्ड: परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा
कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन भर्ती परीक्षा कब होगी?
यह भर्ती परीक्षा OMR शीट आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की संभावित तिथि जून या जुलाई 2025 में निर्धारित की गई है। सटीक तारीख की घोषणा जल्द ही राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि का इंतजार करें।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
• टेलीकम्युनिकेशन ऑपरेटर पद के लिए: उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण की हो, जिसमें भौतिकी, रसायन और कंप्यूटर विषय सम्मिलित हों।
• ड्राइवर पद के लिए: 12वीं पास होने के साथ-साथ उम्मीदवार के पास LMV / HMV ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, जो 01 जनवरी 2026 तक कम से कम 1 वर्ष पुराना हो।
आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)
• सामान्य पद: पुरुष - जन्म 02/01/2002 के बाद न हुआ हो; महिला - 02/01/1997 के बाद न हुआ हो
• ड्राइवर पद: पुरुष - 02/01/1999, महिला - 02/01/1994
• न्यूनतम आयु: सभी के लिए 01/01/2008
(आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
• पुरुष उम्मीदवार: ऊंचाई – 168 सेमी, सीना – 81-86 सेमी, दौड़ – 5 किमी / 25 मिनट
• महिला उम्मीदवार: ऊंचाई – 152 सेमी, दौड़ – 5 किमी / 35 मिनट
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया
1. उम्मीदवार 28 अप्रैल से 17 मई 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
3. आवेदन करने से पहले विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
4. सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर तैयार रखें – फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र आदि।
5. आवेदन भरने के बाद सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें।
6. अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
गौरतलब है कि यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो पुलिस विभाग में शामिल होकर सेवा करना चाहते हैं। भर्ती से संबंधित अत्याधिक विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











